Google Analytics —— Meta Pixel

Farjiwada: इस शख्स ने 4 साल के अंदर 13 महिलाओं से की शादी, इस तरह हुआ खुलासा

Farjiwada: भारत में एक शख्स ने 4 साल के अंदर 13 महिलाओं के साथ शादी की है। दरअसल, हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो तलाकशुदा औरतों से धोखे से शादी रचाने के बाद ठगी का शिकार बनाता था। 35 साल के अदापा शिवशंकर बाबू पर आरोप हैं कि उसने बीते चार सालों में दो राज्यों के अंदर 13 शादियां रचाई हैं। शख्स आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक ये तलाकशुदा महिलाओं से शादी कर उनके पैसे और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था। आरोपी अमीर महिलाओं को निशाना बनाता था, जो तलाकशुदा थीं और मैट्रिमोनियल साइटों पर जीवनसाथी की तलाश कर रही थी। इसने फर्जी तलाक के कागजात बनाकर अपने पास रखे हुए थे। साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के तहत गाचीबोवली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ हैदराबाद, राचकोंडा, संगारेड्डी, गुंटूर, विजयवाड़ा और अनंतपुर में मामले दर्ज थे।

यह भी पढ़ें:- CG Sarkari Job: सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका, इन पदों पर होगी भर्ती

रामचंद्रपुरम पुलिस के मुताबिक पीड़ितों में से एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शिवशंकर बाबू ने उससे 25 लाख रुपये नकद और 7 लाख रुपये का सोना लिया था और उसे वापस नहीं कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि बाबू ने 2021 में एक मैट्रिमोनी साइट के जरिए उससे संपर्क किया था। बाबू ने महिला को बताया कि उसके माता-पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है और वह एक नामी फर्म में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जिसका मासिक वेतन 2 लाख रुपये है। साथ ही बताया कि वह एक तलाकशुदा है और एक योग्य पत्नी की तलाश में है। (Farjiwada)

महिला ने बताया कि बातचीत करने के बाद उसके माता-पिता ने उसकी शादी बाबू से कर दी। बाबू ने महिला को अमेरिका ले जाने के बहाने उसके माता-पिता से लगभग 25 लाख रुपये लिए, लेकिन जब कई दिन बीत जाने के बाद भी अमेरिका जाने का कोई प्लान नहीं बनता दिखा, तो उसके माता-पिता ने बाबू से पैसे वापस देने को कहा। बाबू महिला और उसके माता-पिता से बचने की कोशिश करने लगा। इसके बाद महिला और उसके माता-पिता ने रामचंद्रपुरम पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बाबू पहले से ही शादीशुदा है। दरअसल, आरोपी एक महिला के साथ थाने आया था, जो उसके पक्ष में खड़ी थी और उसने पुलिस से कहा कि वह पैसे वापस कर देगा। (Farjiwada)

पीड़िता ने दूसरी महिला से गुपचुप तरीके से मुलाकात की और उसके बारे में पूछताछ की। बाद में उन्हें उसी कॉलोनी की एक अन्य महिला के बारे में पता चला, जिसकी शादी भी बाबू से हुई थी। दरअसल बाबू पीड़ितों को यह कहकर धोखा दे रहा था कि दिन की शिफ्ट और रात की शिफ्ट में जा रहा है। बाबू उनमें से प्रत्येक महिला के साथ समय बिता रहा था। वहीं बाबू ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए इस बात का दावा किया कि उसने किसी से पैसे नहीं लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उससे पूछताछ कर रही है, जिससे और भी खुलासे हो सकते हैं। (Farjiwada)

Back to top button
error: Content is protected !!