Google Analytics —— Meta Pixel

Train Fire : कोरबा एक्सप्रेस में लगी आग, जलकर राख हुईं ट्रेन की 3 बोगियां, यात्रियों में मचा हड़कंप

Train Fire : विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर भीषण आग  (Train Fire) लग गई। कोरबा से विशाखापत्तनम और यहां से तिरुमाला जा रही ट्रेन इसकी चपेट में आ गई। कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी थी। तभी उसकी कई बोगियों में आग पकड़ ली। इस हादसे में कोरबा एक्सप्रेस की AC बोगी के एम1, बी7, बी6 बोगी में आग लग गई। मौके पर पहुंचे रेलवे के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ का परंपरागत तिहार हरेली, खेती-किसानी की होती है शुरुआत

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि किसी प्रकार की जान का नुकसान नहीं हुआ है। कई घंटों की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाल लिया गया। ट्रेन की जलने वाली सभी बोगियां एसी की थी। ट्रेन में आग लगने से स्टेशन में हड़कंप मच गया। यात्रियों में भगदड़ सी मच गई थी।

आग की घटना से कोई नहीं हुआ प्रभावित
कोरबा एक्सप्रेस के बी 6, बी 7 के खाली रेक से धुआं (Train Fire) उठता हुआ दिखाई दिया। ये ट्रेन सुबह 6:30 बजे यहां पहुंची थी। 9:45 बजे कोचिंग डिपो के लिए चलने वाली थी। तभी देखा गया कि देखा गया कि बी 7 कोच से धुआं निकल रहा है। ट्रेन में आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर बिगेड की टीम को बुलाया गया। तभी बी7, बी7 और एम1 कोच तक आग फैल गई। हालांकि, इस घटना में कोई प्रभावित नहीं हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!