Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिस मालखाना में आग का तांडव, 150 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक

Wazirabad Polic Storhouse Fire : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में स्थित एक पुलिस ‘मालखाना’ में रविवार तड़के आग लग गई, जिससे 150 से अधिक वाहन जल गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि आग तड़के करीब 4:30 बजे लगी और इस बारे में सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने के लिए दमकल की कुल सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : 50 करोड़ से अधिक के अक्षय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन, CM साय बोले- ‘नवीकरणीय ऊर्जा से संवरेगा भविष्य’

पुलिस ने बताया कि आग (Wazirabad Polic Storhouse Fire ) पर सुबह छह बजकर 20 मिनट तक काबू पा लिया गया। एक पुलिस सूत्र के अनुसार, आग में 150 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए जिसमें चार पहिया और दो पहिया वाहन शामिल थे। सूत्र ने बताया कि पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। सूत्र ने बताया कि जांच दल सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित टायर बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार रात भीषण आग (Wazirabad Polic Storhouse Fire ) लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की 20 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं लेकिन इस पर अभी तक पूर्ण रूप से काबू नहीं पाया जा सका है। मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौक ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित ‘एमआरएल टायर’ की फैक्टरी में रात करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। यह फैक्टरी ‘साइड बी’ औद्योगिक क्षेत्र में है।

शनिवार को दिल्ली में लगी थी आग

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सीएफओ ने बताया कि दमकल की गाड़ियां शुक्रवार देर रात से आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं और अभी तक 80 प्रतिशत आग पर काबू पाया जा सका है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम छह बजकर 33 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने के दौरान इमारत के भीतर एक जली हुई लाश मिली।

दिल्ली में पहले भी लगी आग

बता दें, इससे पहले पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बीते गुरुवार (3 अप्रैल) को देर शाम अवैध रूप से चल रही जींस सिलाई की फैक्ट्री में आग लग गई थी. चार मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर एक फैक्ट्री चल रही थी, जिसमें आग लगी. आग लगते ही फैक्ट्री और ऊपरी मंजिल पर रह रहे करीब 10 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. धुआं अधिक भर जाने के कारण एक कर्मचारी फैक्ट्री में ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई थी.

Back to top button
error: Content is protected !!