Google Analytics —— Meta Pixel

आसमान से बरस रही आग! UP में पारा 48 डिग्री पार, कई राज्यों में रेड अलर्ट

Heat Wave : देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव (Heat Wave) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत के कई राज्य इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। Uttar Pradesh, Delhi, Rajasthan, Punjab, Haryana और Maharashtra समेत कई राज्यों में सूरज आग उगल रहा है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यूपी में सबसे ज्यादा गर्म बांदा, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान

Uttar Pradesh का बांदा जिला सबसे अधिक गर्म रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, हमीरपुर, जालौन, महोबा और झांसी समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक इन इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की आशंका है। लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-NCR में भीषण लू, पांच दिन का ऑरेंज अलर्ट

Delhi-NCR में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं को देखते हुए India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट को बढ़ाकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। अगले दो दिनों तक भीषण से अत्यधिक हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। IMD ने अगले पांच दिनों तक दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाने की संभावना जताई है।

राजस्थान से महाराष्ट्र तक गर्मी का प्रकोप

Rajasthan के चित्तौड़गढ़ में तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है।

वहीं Punjab और Haryana में भी पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। दूसरी ओर Maharashtra के अकोला, अमरावती और वर्धा में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है।

कहीं लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। एक ओर उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी से झुलस रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत, Kerala, Tamil Nadu, Karnataka और अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

IMD ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। (Heat Wave)

यह भी पढ़े :- बुजुर्गों का सहारा बनी ‘सियान गुड़ी’, स्वास्थ्य और सम्मान का मिल रहा साथ

Back to top button
error: Content is protected !!