Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने PM मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कहा गद्दार

Rahul on Modi Shah: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश के रायबरेली स्थित लोधवारी राही में महाबली वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीरा पासी जी, अंबेडकर जी ने कहा था कि हिंदुस्तान में हर नागरिक एक समान है, हर व्यक्ति को अभ्यास का सही फल मिलना चाहिए और सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए। ये देश सबका है, किसी एक जाति या संगठन का नहीं है। यही बात देश का संविधान भी कहता है। संविधान में हिंदुस्तान के लोगों की आवाज है। संविधान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें:- आसमान से बरस रही आग! UP में पारा 48 डिग्री पार, कई राज्यों में रेड अलर्ट

राहुल ने कहा कि जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं। BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है। BJP-RSS ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला किया है। संविधान कोई मामूली किताब नहीं है- इसकी विचारधारा बाबा साहेब अंबेडकर जी, महात्मा गांधी जी, वीरा पासी जी के खून में थी। RSS और उसकी विचारधारा बाबा साहेब के संविधान को रौंदती है, उसके चीथड़े उड़ाती है। इसलिए बहुत जरूरी है कि हम बाबा साहेब की मूर्ति के सामने माथा टेकने के साथ ही उनके संविधान की रक्षा के लिए भी खड़े रहें। 

कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता से कहते हैं सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, इलेक्ट्रिक गाड़ी में चलो। ये सब कहने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी हजारों-करोड़ के जहाज में बैठकर विदेश चले जाते हैं और जनता चुपचाप देखती रहती है। जबकि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है। भीषण महंगाई होगी, हर चीज के दाम बढ़ेंगे और खाद की कमी हो जाएगी। नरेंद्र मोदी वोट चोरी करवाते हैं। मनरेगा को खत्म करते हैं। जातिगत जनगणना नहीं करवाते। अंबानी-अडानी को देश बेच रहे हैं। ऐसा कर वे देश के संविधान पर हमला कर रहे हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम संविधान के साथ वीरा पासी जी के विचारों की रक्षा करें। (Rahul on Modi Shah)

राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में महात्मा गांधी जी, बाबा साहेब और वीरा पासी जी की विचारधारा है- हम हर कीमत पर इसकी रक्षा करेंगे। संविधान कहता है कि पब्लिक सेक्टर होना चाहिए। आरक्षण होना चाहिए। लोगों के साथ न्याय होना चाहिए। स्वतंत्र मीडिया होना चाहिए, लेकिन ये सब नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने तबाह कर दिया। पब्लिक सेक्टर को प्राइवेटाइज कर दिया। मनरेगा को खत्म कर दिया, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में RSS के लोगों को बैठा दिया, जिन्हें कुछ नहीं आता। संविधान कहता है- हर नागरिक को वोट का अधिकार होना चाहिए, लेकिन नरेंद्र मोदी SIR के जरिए लोगों से ये अधिकार भी छीन रहे हैं। आने वाला समय बहुत मुश्किल होने वाला है। ऐसी महंगाई होगी, जो आज तक देश ने नहीं देखी होगी। (Rahul on Modi Shah)

उन्होंने कहा कि हर चीज के दाम बढ़ जाएंगे, किसान परेशान होंगे, क्योंकि देश में खाद की कमी हो जाएगी। तेल और गैस की सप्लाई रुक जाएगी, लेकिन इस आर्थिक तूफान का असर अडानी-अंबानी और नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वो अपने महलों में बैठे रहेंगे। अगर इस आर्थिक तूफान का झटका किसी को लगेगा तो वह देश की आम जनता होगी। नरेंद्र मोदी ने देश का आर्थिक सिस्टम अडानी-अंबानी और अमेरिका के हाथों बेच दिया है। अब जो आर्थिक तूफान आने वाला है, उसमें सबकुछ तबाह हो जाएगा। जब ये सब होगा तो नरेंद्र मोदी जनता के सामने आकर रोएंगे कि मेरी गलती नहीं है। वे ऐसा नोटबंदी और कोरोना के समय कर चुके हैं। जबकि सच यही है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की गलती का खामियाजा जनता को भुगतना होगा।

हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी: राहुल गांधी 

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव से पहले कहा था कि देश में पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है, चुनाव के बाद इसकी कीमत नहीं बढ़ेगी, लेकिन आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, तो अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान के बाहर बेच रहा है। अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर दूसरे देशों में बेचता है, जिससे नरेंद्र मोदी की फंडिंग की जाती है। आने वाले समय में किसान के पास खाद नहीं होगा। देखिए कुछ महीनों में महंगाई कहां जाती है, पेट्रोल, डीजल, तेल, गैस, दाल, चावल के दाम कहां जाते हैं। खुलकर प्रधानमंत्री कहते हैं कि सोना मत खरीदें, विदेश न जाएं और खुद हजारों करोड़ रुपए के जहाज में विदेश जाते हैं। चुनाव से पहले कहा गया कि पेट्रोल, गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं तो अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं। मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है। 

Back to top button
error: Content is protected !!