Google Analytics —— Meta Pixel

Lok Sabha Election Voting : लोकसभा चुनाव के बाद हुई गोलीबारी, एक की मौत-दो घायल, 2 दिन के लिए इंटरनेट भी हुआ बैन

Lok Sabha Election Voting : बिहार के सारण में चुनाव के बाद हिंसा हुई है। यहां दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है वहीं 2 लोग घायल हुए हैं। सोमवार शाम को पोलिंग बूथ पर हुए विवाद की वजह से ये घटना हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के शख्स को गोली मारी है। घायलों को पटना रिफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक पर सोमवार को मतदान के दौरान बूथ संख्या 138 एवं 139 पर शाम करीब पांच बजे दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उक्त मतदान केंद्र पर पहुंच कर मामले को शांत कराने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें:- RTE के तहत लॉटरी से छात्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू, 1 जून से 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

सूत्रों ने बताया कि मतदान (Lok Sabha Election Voting ) के दौरान हुए विवाद को लेकर मंगलवार को एक बार फिर दोनों पार्टियों के समर्थक भिखारी चौक पर आपस में भिड़ गए। इसी दौरान गोलीबारी की घटना में एक पार्टी के कार्यकर्ता चंदन राय की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि गुड्डू राय, मनोज राय और दीपक कुमार राय गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को सम्भालने का प्रयास कर रही है। हत्या के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है ।

सारण लोकसभा सीट से रोहिणी आचार्य हैं उम्मीदवार
बता दें कि इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से रोहिणी आचार्य उम्मीदवार हैं। वह सोमवार शाम को मतदान (Lok Sabha Election Voting ) खत्म होने के बाद छपरा शहर के जिस बूथ पर पहुंची थी, वहां जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि दो दिनों के लिए सारण में इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!