Google Analytics —— Meta Pixel

Bihar CM Samrat Choudhary : पहली बार BJP का मुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी आज संभालेंगे बिहार की कमान

Bihar CM Samrat Choudhary : सम्राट चौधरी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही वे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बनने का इतिहास भी रचेंगे।

यह भी पढ़े :- Iran-US War : ईरान-अमेरिका तनाव पर भारत की एंट्री? US राजदूत ने दिया बड़ा संकेत

बिहार की राजनीति में यह पहला अवसर है जब बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद संभालेगा (Bihar CM Samrat Choudhary)। अब तक पार्टी लंबे समय से एनडीए के सहयोगी के रूप में सत्ता में रही है और कई नेता उपमुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद पहली बार बीजेपी के खाते में जा रहा है।

दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। दोनों नेताओं को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है।

विजय चौधरी पूर्व में मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। यदि वे उपमुख्यमंत्री बनते हैं तो यह उनके राजनीतिक जीवन का पहला मौका होगा। वहीं, विजेंद्र यादव लंबे समय से वरिष्ठ मंत्री के रूप में कार्यरत रहे हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

राजनीतिक सफर में समानता

तीनों नेताओं की राजनीतिक पृष्ठभूमि में एक समानता भी है। सम्राट चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की थी और बाद में विभिन्न दलों से होते हुए बीजेपी में शामिल हुए। वहीं, विजय चौधरी ने कांग्रेस से राजनीति शुरू की, जबकि विजेंद्र यादव ने 1990 में जनता दल के टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया।

सरकार बनाने का दावा पेश

इससे पहले नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्हें आज सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी।

बाद में होगा मंत्रिमंडल विस्तार

प्रारंभिक चरण में मुख्यमंत्री के साथ दो मंत्री ही शपथ लेंगे। इसके बाद आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और विभागों का बंटवारा किया जाएगा। (Bihar CM Samrat Choudhary)

Back to top button
error: Content is protected !!