Google Analytics —— Meta Pixel

Fish farming in Chhattisgarh: कोरबा जिले के एतमा नगर और सतरेंगा में होगा विकास, मछलीपालन से लेकर एक्वा टूरिज्म तक ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Fish farming in Chhattisgarh: रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को मछलीपालन के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत कोरबा जिले के हसदेव बांगो जलाशय में राज्य का पहला एक्वा पार्क बनेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 37.10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। (Fish farming in Chhattisgarh)

एतमा नगर में होंगे फिश प्रोसेसिंग प्लांट और हेचरी

एक्वा पार्क के तहत एतमा नगर में फीड मिल, फिश प्रोसेसिंग यूनिट, हेचरी और रिसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम (RAS) स्थापित किए जाएंगे। वहीं सतरेंगा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक्वा म्यूजियम, एंगलिंग डेस्क, फ्लोटिंग हाउस, मोटर बोट और वाटर स्पोर्ट्स सुविधाएं विकसित की जाएंगी।(Fish farming in Chhattisgarh)

ग्रामीणों की बढ़ेगी आय, निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

तिलपिया और पंगास जैसी प्रजातियों की मछलियों का उत्पादन कर उन्हें विदेशों में निर्यात करने की योजना है। इससे स्थानीय मछुआरों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बल मिलेगा। वर्तमान में यहां 800 केज में मछलीपालन हो रहा है, जिससे करीब 160 मछुआरों को रोजगार मिला है। एक्वा पार्क की स्थापना से इस आंकड़े में कई गुना वृद्धि की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए इसे मछली व्यवसाय में आत्मनिर्भरता की ओर कदम बताया है। (Fish farming in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!