Fortuner और ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर में 5 की मौत, गाड़ी काटकर निकाले गए शव
Gwalior Road Accident : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार सुबह हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर कार और रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को बाहर निकालने के लिए वाहन के दरवाजे काटने पड़े।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने 329 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
कैसे हुआ हादसा?
घटना (Gwalior Road Accident) सिरोल थाना क्षेत्र के ग्वालियर–झांसी हाईवे स्थित मालवा कॉलेज के सामने सुबह करीब 6:30 बजे हुई। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर रेत से भरी ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी पांचों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
CSP हिना खान ने दी जानकारी
ग्वालियर CSP हिना खान ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने कहा-
“कार में पांच लोग सवार थे और सभी की मौत हो चुकी थी। ये सभी दोस्त डबरा से ग्वालियर की ओर आ रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।”
लापरवाही बनी हादसों की बड़ी वजह
देश में सड़क दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग, थकान और यातायात नियमों की अनदेखी इसके प्रमुख कारण हैं। विशेषज्ञों के अनुसार थोड़ी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में वाहन चालक गति सीमाओं और यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। (Gwalior Road Accident)



