Google Analytics —— Meta Pixel

CG Transfer Braking: भारतीय वन सेवा के 35 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

Forest Service Officers Transfer: छत्तीसगढ़ शासन की ओर से भारतीय वन सेवा के 35 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। साथ ही इसे लेकर मंत्रालय महानदी भवन स्थित वन और जलवायु परिवर्तन विभाग से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- RRB Exam : परीक्षा में मंगलसूत्र-जनेऊ पहनने की छूट, रेलवे का नया निर्देश

देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। इससे पहले 19 अप्रैल को सरकार ने 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया था, जिसमें से कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार पर अलग-अलग विभागों का जिम्मा दिया गया था। इसके अलावा दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ और बिलासपुर समेत कुल 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए। साथ ही इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। (Forest Service Officers Transfer)

इन जिलों के बदले गए कलेक्टर

  1. बिलासपुर
  2. रायगढ़
  3. सारंगढ़
  4. राजनांदगांव
  5. मुंगेली
  6. गरियाबंद
  7. जांजगीर-चांपा
  8. दंतेवाड़ा
  9. खैरागढ़
  10. कोंडागांव
  11. बालोद

जारी आदेश के मुताबिक कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर बनाए गए हैं। जबकि नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। (Forest Service Officers Transfer)

उमेश मिश्रा बालोद जिले के कलेक्टर

वहीं दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जन्मेजय महोबे को जांजगीर-चांपा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बना दिया गया है। रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है। इसी तरह सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को हटाकर पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है। (Forest Service Officers Transfer)

Back to top button
error: Content is protected !!