US-Iran Peace Deal – 4 महीने पुराना तनाव खत्म: अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक समझौता, ट्रंप और पेजेश्कियन ने किए हस्ताक्षर
US-Iran Peace Deal – करीब चार महीनों से जारी तनाव और संघर्ष के बाद आखिरकार Donald Trump और Masoud Pezeshkian के बीच बड़ा समझौता हो गया है। दोनों देशों ने बुधवार 17 जून को एक अहम एमओयू (MoU) पर औपचारिक हस्ताक्षर (US-Iran Peace Deal) कर दिए, जिसके बाद यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप ने Palace of Versailles में फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron के साथ डिनर के दौरान समझौते की हार्ड कॉपी पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए। समझौते की कॉपी ईरान और मध्यस्थ देशों को भी भेज दी गई है।
बताया गया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने रविवार को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस समझौते पर पहले ही हस्ताक्षर कर दिए थे। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय से चला आ रहा टकराव समाप्त माना जा रहा है।
जिनेवा बैठक अभी तय
समझौते के बावजूद शुक्रवार को Geneva में अमेरिका और ईरान के अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि इस बैठक का उद्देश्य समझौते पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि आगे की प्रक्रिया पर चर्चा करना है।
ईरान की प्रमुख शर्तें
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान को बिना किसी परिवहन या बीमा प्रतिबंध के तेल बेचने की पूरी अनुमति मिलनी चाहिए। साथ ही अमेरिका ने ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों तक उसकी पहुंच बहाल करने का भरोसा दिया है।
समझौते की मुख्य बातें
- ईरान को 300 अरब डॉलर का निजी निवेश मिलेगा
- खाड़ी देशों के जरिए 300 बिलियन डॉलर निवेश किया जाएगा
- 150 अरब डॉलर का निवेश कमिटमेंट पहले ही तय
- जब्त किए गए 150 अरब डॉलर ईरान को लौटाए जाएंगे
- किस्तों में राशि ट्रांसफर की जाएगी
- तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर छूट मिलेगी
- 30 दिनों में होर्मुज़ जलडमरूमध्य से ट्रैफिक सामान्य होगा
- अमेरिका ईरान के पास से अपनी सेना हटाएगा
- 60 दिनों में फाइनल डील पर अगली बातचीत होगी
- अमेरिका ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाएगा
- ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने की गारंटी देगा
- ईरान के परमाणु कार्यक्रम की अंतरराष्ट्रीय निगरानी होगी
- अंतिम समझौते को United Nations Security Council की मंजूरी दी जाएगी
राष्ट्रपति ने दिखाई डील की कॉपी
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने ट्रंप के हस्ताक्षर वाली समझौते की कॉपी सार्वजनिक रूप से दिखाई। इस ऐतिहासिक समझौते के बाद दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी टकराव खत्म होने की आधिकारिक घोषणा हो गई है। (US-Iran Peace Deal)



