Google Analytics —— Meta Pixel

राज्योत्सव के लिए दर्शकों को मिलेगी मुफ्त बस सेवा, पढ़ें पूरी खबर

Free Bus For Rajyotsava: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार परिसर तूता में तीन दिनी राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है । रायपुर शहर से राज्योत्सव स्थल तक जाने और वापस आने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दर्शकों को 4 से 6 नवंबर तक निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। चार तारीख से दोपहर तीन बजे से हर घंटे बसें तूता नवा रायपुर के लिए रवाना होंगी। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में आज से राज्योत्सव का आगाज, MP के CM मोहन यादव करेंगे शिरकत

निशुल्क बस सेवा रायपुर शहर के रेलवे स्टेशन स्टैंड, कालिबाडी चौक, पचपेड़ी नाका और भाठागांव नए बस स्टैंड से संचालित होंगी। ऐसी बसों पर ‘राज्योत्सव के लिए निशुल्क बस सेवा’ प्रदर्शित रहेगा। रायपुर शहर से बसें दोपहर 3 बजे, 4 बजे, 5 बजे, शाम 6 बजे, 7 बजे, 8 बजे और रात 9 बजे रवाना होंगी। इसी तरह तूता राज्योत्सव स्थल से रायपुर शहर वापसी के लिए यही बसें शाम 4 बजे, 5 बजे, 6 बजे, 7 बजे, 8 बजे, रात 9 बजे और आखिरी बस रात 10 बजे रवाना होंगी। (Free Bus For Rajyotsava)

MP के मुख्यमंत्री होंगे शामिल 

बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राज्योत्सव-2024 का शुभारंभ शाम 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा। राज्योत्सव के आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव में शामिल होने के लिए दोपहर 3.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट आएंगे। (Free Bus For Rajyotsava)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 6 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 7.50 बजे राज्योत्सव स्थल से माना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी राज्योत्सव मेला स्थल नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे मुख्यमंत्री निवास से राज्योत्सव मेला स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम 5.15 बजे मेला स्थल पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से शाम 7.15 बजे तक राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। (Free Bus For Rajyotsava)

Back to top button
error: Content is protected !!