Google Analytics —— Meta Pixel

Free Fire online trap: फ्री फायर से शुरू हुआ चैट, इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शादीशुदा महिला ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Free Fire online trap: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में नाबालिग के साथ रेप के आरोप में शादीशुदा महिला को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने नाबालिग को जगदलपुर से बरामद किया है। साथ ही महिला को भी गिरफ्तार कर जांजगीर ले आई। महिला का पति उसे छोड़ चुका है।

मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। उप निरीक्षक सत्यम चौहान ने बताया कि 1 जुलाई को एक नाबालिग के परिजन ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा 28 जून से लापता है। आसपास के इलाकों में काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें:- High court judgement DNA: बच्ची के पितृत्व विवाद में हाईकोर्ट का फैसला, DNA टेस्ट कराना जरूरी बताया

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नाबालिग लड़का जगदलपुर में है। तुरंत एक पुलिस टीम को रवाना किया गया, जहां से नाबालिग को बरामद कर लिया गया और उसके साथ रह रही 25 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वो फ्री फायर (Free Fire) गेम खेलता था। फ्री फायर गेम खेलते-खेलते नाबालिग एक 25 साल की शादीशुदा महिला के संपर्क में आया गया। इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों इंस्टाग्राम पर बात करने लगे और फोन नंबर भी एक-दूसरे से शेयर किए।

इसी दौरान जून में महिला जांजगीर आई और नाबालिग के घर पहुंच गई। उसने नाबालिग के परिजनों के सामने शादी की बात कही। लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। परिजनों ने महिला से यह कहते हुए मना कर दिया कि लड़का अभी नाबालिग है। इसके बाद युवती लौट गई, लेकिन जाते-जाते नाबालिग को प्यार करने की बात कहकर गई।

कुछ दिन बाद नाबालिग लड़का बिना घरवालों को बताए 50 हजार रुपए लेकर घर से निकल गया और आरोपी युवती के पास जगदलपुर चला गया। इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई तो तलाश पर नाबालिग जगदलपुर में महिला के पास से बरामद हुआ। (Free Fire)

पुलिस पूछताछ में महिला ने यह कबूल किया कि उसने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांजगीर-चांपा की सीएसपी कविता ठाकुर ने 1 जुलाई को नाबालिग के परिजनों ने जांजगीर थाना में उसके अपहरण को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच के दौरान नाबालिग जगदलपुर के आसपास मिला।

इसके बाद पुलिस की टीम जगदलपुर के लिए रवाना की गई। वहां नाबालिग को बरामद किया गया। सा​थ में आरोपी महिला को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महिला ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को स्वीकार किया है। (Free Fire)

Back to top button
error: Content is protected !!