Google Analytics —— Meta Pixel

G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने PM मोदी रवाना, सुनक समेत कई नेताओं से करेंगे मुलाकात

G20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वां G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि G-20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को होगा, जहां PM नरेंद्र मोदी कई देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठकें मंगलवार को जी20 बैठक से इतर होंगी। पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, सिंगापुर के प्रधानमंत्री, फ्रांस के प्रधानमंत्री, स्पेन के प्रधानमंत्री और इंडोनेशिया के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें:- G20 समिट में शामिल होंगे PM नरेंद्र मोदी, राजदूत ने यात्रा को बताया महत्वपूर्ण

वहीं G20 लीडर्स समिट में शामिल होने से पहले PM मोदी ने कहा कि बाली शिखर सम्मेलन के दौरान मैं वैश्विक चिंता के प्रमुख मुद्दों, जैसे वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण,स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन को पुनर्जीवित करने के लिए अन्य G20 नेताओं के साथ व्यापक चर्चा करूंगा। बाली में G20 शिखर सम्मेलन से इतर, मैं कई अन्य हिस्सा लेने वाले देशों के नेताओं से मिलूंगा और उनके साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करूंगा। मैं 15 नवंबर को एक स्वागत समारोह में बाली में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं। (G20 Summit)

PM मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को G20 प्रेसीडेंसी सौंपेंगे। भारत आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर से G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में शामिल होने आज बाली पहुंचेंगे। 45 घंटों की इस यात्रा में वे 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे 10 से ज्यादा नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। (G20 Summit)

समिट में फूड एंड एनर्जी सिक्योरिटी, डिजिटल ट्रांस्फॉरमेशन और हेल्थ पर फोकस किया जाएगा। 15 नवंबर को एक कार्यक्रम में PM मोदी इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा 16 नवंबर को G20 में शामिल सभी नेता मैंग्रूव फॉरेस की विजिट पर जाएंगे। ये जंगल क्लाइमेट चेंज से बचाव में बायो-शील्ड की तरह काम करते हैं। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा न लेने की जो प्रमुख वजह बताई जा रही हैं, वो चौंकाने वाली है। माना जा रहा है कि पुतिन को अपनी हत्या किए जाने का डर है। (G20 Summit)

Back to top button
error: Content is protected !!