छत्तीसगढ़ के जंगल में इंसानियत की सांसें थम गईं !, गैंगरेप के बाद गला घोंटकर जंगल में फेंका, मरा समझकर भागे अपराधी !

Gand Rape in Jashpur: जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया।
16 फरवरी की ठंडी रात…
एक 17 साल की नाबालिग लड़की गांव के नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम से लौट रही थी। पैदल घर की ओर बढ़ते कदमों में वो शायद सोच भी नहीं सकती थी कि आने वाले पल उसकी जिंदगी का सबसे खौफनाक अध्याय लिखने वाले हैं। दो युवक बाइक पर सवार होकर आए।
“बहन, घर छोड़ दें?” – मीठी बातों में फंसाकर उन्हें अपनी बाइक पर बिठा लिया। लेकिन ये रास्ता घर का नहीं… मौत के जंगल का था!
जंगल की गहराई में पहुंचते ही असली चेहरा सामने आया। दोनों ने बारी-बारी से उस मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हवस पूरी होने के बाद सबूत मिटाने की ठान ली। गला घोंटा, गले पर तेज धार से वार किया और अधमरी हालत में उसे जंगल की झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए – ये सोचकर कि अब वो कभी बोल नहीं पाएगी! (Gand Rape in Jashpur)
देर रात…
राहगीरों की नजर पड़ी बिजली सब-स्टेशन रोड के किनारे पड़ी उस बेहोश लड़की पर। तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती इलाज के बाद उसकी हालत देख डॉक्टरों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी उसकी जिंदगी खतरे में बनी हुई है – डॉक्टरों की पूरी टीम उसकी जान बचाने में जुटी है।
पीड़िता ने अस्पताल में अपनी मां को सारी दर्दभरी कहानी सुना दी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 18 फरवरी को बागबहार थाने में FIR दर्ज हुई – POCSO एक्ट, गैंगरेप, हत्या का प्रयास समेत गंभीर धाराओं के तहत।
पुलिस अलर्ट मोड पर !
विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का साफ दावा – “जल्द ही दोनों दरिंदों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।”
ये सिर्फ एक क्राइम की खबर नहीं…
ये समाज के चेहरे पर एक गहरा दाग है। रात में अकेली लौटती बेटियां सुरक्षित नहीं? गांव के नाटक-मेलों में भी खतरा?
क्या अब भी हम चुप रहेंगे ?
पीड़िता के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ… न्याय की मांग तेज होनी चाहिए। (Gand Rape in Jashpur)



