BIG NEWS : ट्रंप को US सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी
Trump Tariffs : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को बड़ा झटका लगा है। Supreme Court of the United States ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ (Trump Tariffs) पर अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें गैरकानूनी करार दिया है।
यह भी पढ़े :- एन आई टी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का भव्य उद्घाटन, क्लेश ऑफ कोरियोस और ई डी एम् नाईट ने बांधा समां
ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान लगभग सभी प्रमुख विदेशी व्यापारिक साझेदार देशों पर आयात शुल्क (टैरिफ) लगाए थे। उनका तर्क था कि यह कदम अमेरिकी उद्योगों की सुरक्षा और व्यापार घाटे को कम करने के लिए जरूरी है।
हालांकि, इससे पहले निचली अदालतों ने अपने फैसलों में कहा था कि राष्ट्रपति ने टैरिफ लगाने के मामले में अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है। अब शीर्ष अदालत ने भी इसी दिशा में फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि संबंधित टैरिफ कानूनी प्रावधानों के अनुरूप नहीं थे।
इस फैसले को ट्रंप के लिए बड़ा कानूनी और राजनीतिक झटका माना जा रहा है, जिसका असर अमेरिका की व्यापार नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर पड़ सकता है। (Trump Tariffs)



