भिलाई में महिला से गैंगरेप, पति के दो दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम, गौरेला में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप के बाद नाबालिग रेप की कोशिश

Gang Rape in Bhilai: दुर्ग के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ उसके ही पति के दो दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने शिकायत के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए दो युवकों और संपर्क करवाने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि पीड़िता का पति धारा 307 यानी हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। जेल जाने से पहले उसने पत्नी से बाहर अपने दोस्तों के संपर्क में रहने को कहा था। इसी दौरान पति के एक दोस्त ने पीड़िता की भाभी के जरिए उससे मिलने की कोशिश की। भाभी के माध्यम से परिचय होने के बाद युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा, जहां दूसरा दोस्त पहले से मौजूद था।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Crimes News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार
आरोप है कि दोनों ने मिलकर बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता सीधे थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रामाराव, नकुल और संपर्क करवाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला ने जानबूझकर पीड़िता और आरोपियों के बीच संपर्क करवाया, इसलिए वह भी अपराध में बराबरी की दोषी पाई गई है। मामले में पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच संपर्क के पीछे कोई और कारण तो नहीं था। (Gang Rape in Bhilai)
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप के बाद रेप की कोशिश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में इंस्टाग्राम में दोस्ती कर नाबालिग लड़की को बर्थडे मनाने के बहाने बुलाकर छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी सोहेल खान को जिला सत्र न्यायालय ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला सिर्फ 10 महीने में निपटाया गया। 14 नवंबर 2024 को सोहेल ने नाबालिग को मलानिया डैम बुलाया, जहां केक काटने के बाद उसने नाबालिग का मोबाइल बंद कर दिया और उसे पकड़िया के जंगल में ले गया। वहां उसने छेड़खानी और अश्लील हरकतें शुरू कर दी। पीड़िता किसी तरह बचकर घर पहुंची और परिजन उसे थाने लेकर गए। गौरेला पुलिस ने 10 फरवरी 2025 को आरोपी पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। विशेष अपर जिला सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।



