Google Analytics —— Meta Pixel

राखी बांधकर लौट रही 2 बहनों के साथ रायपुर में गैंगरेप, 10 युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में दो युवतियों से गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़ित युवतियों ने देर रात करीब 1 बजे आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार गुरूवार को देर शाम दो युवतियां अपने भाई के साथ रायपुर लौट रही थी, तभी मंदिर हसौद थानांतर्गत रिम्स अस्पताल के करीब आरोपियों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। इस मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा नेता के पुत्र को आदतन बदमाश बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है।

इस घटना का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर भाजपा मंदिर हसौद मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ठाकुर का बेटा पूनम ठाकुर है। उसके खिलाफ थाने में पहले से 5 मामले दर्ज हैं। पूनम हत्या और बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है। इस महीने 17 अगस्त को वो जमानत मे जेल से छूटकर बाहर आया था। और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहने अपने भाई के साथ भानसोज होते हुए महासमुंद से रायपुर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लड़कों ने रास्ता रोक लिया। और थोड़े ही देर बाद चार बाइक में सवार करीब 7 लड़के और आ गए। उसके बाद युवतियों को घेरकर उनके साथ जर्बदस्ती की।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू के साथ अन्य शामिल थे। इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और अन्य आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!