सावन उत्सव : सतरंगी परिधान में जमकर थिरकीं महिलाएं, भोलेनाथ की 51 पार्थिव शिवलिंग बनाकर की पूजा

Gariaband Sawan Utsav: गरियाबंद में स्वावलंबी महिला विकास समिति महिला समिति के द्वारा सावन उत्सव मनाया गया। उत्सव की शुरुआत तनु साहू की सरस्वती वंदना से हुई। सावन पर महिलाओं ने सतरंगी परिधान में सावनी गीत और नृत्य के जरिए समां बांधा और सावन उत्सव मनाया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मेंहदी के जरिए महिलाओं और युवतियों ने अपनी प्रतिभा… सावन पर महिलाओं ने सतरंगी परिधान में सावनी गीत और नृत्य के जरिए समां बांधा और सावन उत्सव मनाया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी, वन विभाग के 24 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

स्वावलंबी महिला समिती द्वारा गरियाबंद की महिलाओं के साथ भोलेनाथ के 51 पार्थिव शिवलिंग का पूजन, भजन कर विराच्छारोपण कर मनाया गया। सभी महिलाएं को कुमकुम का टीका लगाकर सुहाग समान समिती द्वारा दिया गया। हरे रंग की परिधान में सुसज्जित होकर आई महिलाओं में से समिती द्वारा आज के कार्यक्रम को शोभा बढ़ाते हुए ऐश्वर्या यादव को सावन परी का दिया सम्मान। गुलेश्वरी ठाकुर को विशेष आकर्षण और मृगनैनी सम्मान साक्षी कटारे को और हरियाली मातृशक्ति शीतल बोपचे को बेस्ट ड्रेसअप के लिए पिंकी पैकरा और सायमा को हस्ते रहना का दिया सम्मान। नगर पालिका अध्यक्ष और समिती सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। (Gariaband Sawan Utsav)

अध्यात्म से जुड़ा है सावन का महीना: तनु

इस मौके पर समिति की अध्यक्षा तनु साहू ने सभी महिलाओं का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सावन का महीना अध्यात्म से जुड़ा हुआ है। इस महीना में कई पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं। धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से इस महीना की महिमा काफी अधिक है। स्वावलंबी महिला समिति की सदस्यों ने तरह तरह के फल फूल और छायादार पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने बताया कि वर्तमान ने पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की विकराल समस्या ये जूझ रहा है इसी कारण कहीं सूखा तो कहीं बाढ आ रही है, जिसे लेकर अधिक से अधिक पौधरोपण पर बल दिया जा रहा है। (Gariaband Sawan Utsav)

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित

अध्यक्ष ने कहा कि सावन का महीना अध्यात्म से जुड़ा हुआ है। इस महीना में कई पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं। धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से इस महीना की महिमा काफी अधिक है। सावन पर महिलाओं ने सतरंगी परिधान में सावनी गीत और नृत्य के जरिए समां बांधा और सावन उत्सव मनाया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मेंहदी में शिवलिंग की प्रतिमा और अन्य कार्यक्रम के जरिए महिलाओं और युवतियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। (Gariaband Sawan Utsav)

इस मौके पर ये रही उपस्थित 

इस मौके पर स्वावलंबी महिला विकास समिति की अध्यक्ष तनु साहू सारिका महाडिक, गुलेश्वरी ठाकुर, नेहा,प्रीति मिश्रा,धानी मानिकपुरी, मुक्ति देवांगन , प्राची कुटारे, बिंदु वर्मा, मीलेश्वरी साहू ,पुष्पा साहू, प्रतिभा हुमने ,साक्षी कुटारे,शीतल बोपचे, सुनीता साहू, सायमा, मुक्ति देवांगन,जानवी सोनी, पद्ममानी साहू, सुषमा सिन्हा,पुनीता साहू, विद्या साहू,पिंकी पैकरा ऐश्वर्या यादव, गायत्री देवांगन, सरिता साहू , खेदि निर्मलकर, नेहालिका साहू, शानू,गूंजा टेकाम,प्रमिला और विभूती साहू उपस्थित रहीं। (Gariaband Sawan Utsav)

Related Articles

Back to top button