Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Gariyaband road accident : सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय बच्चे को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, ईलाज के लिए रायपुर रेफर

Gariyaband road accident :  गरियाबंद जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूरी में स्थित कचना धुर्वा मन्दिर नेशनल हाइवे 130 पर स्कॉर्पियो वाहन की ठोकर से दस वर्षीय बच्चा घायल हो गया। इस घटना से घायल बच्चे को गरियाबंद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रायपुर रिफर किया गया है।

सवांददाता से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद से तीन किलोमीटर दूर ग्राम चिखली निवासी पुखराज निषाद अपनी पत्नी और पुत्र डिवेन्द निषाद के साथ मोटरसाइकिल से परिचित की शादी में महासमुन्द जा रहा था। अपने गांव से निकलकर 12 किलोमीटर दूर कचना धुर्वा मन्दिर के समीप पूजा करने के लिए रुका था, तभी उनका दस वर्षीय पुत्र दिवेन्द्र सड़क पार कर अपनी माँ के पास जा रहा था। उसी दौरान गरियाबंद से राजिम की ओर जा रही स्कॉर्पियो वाहन से बच्चे को ठोकर मारकर फरार हो गया।

Read News : पत्नी की मंजूरी के बाद पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 28 साल छोटी अपनी दोस्त बुलबुल से करेंगे शादी

घटना की जानकारी गरियाबंद सिटी कोतवाली में दी गई। घायल बच्चें को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्चे के सिर, चेहरा और दाया हाथ में गम्भीर चोट देखा गया, गम्भीर स्थिति को देखते हुए बच्चे को प्राथमिक ईलाज करके रायपुर रिफर किया गया। जानकारी मिली हैं कि, बच्चे को ठोकर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक अपनी वाहन को पांडुका थाने में खड़ा कर आत्मसमर्पण कर दिया है। (Gariyaband road accident)

Back to top button
error: Content is protected !!