गरियाबंद पहुंचे खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Girish Dewangan Gariaband Daura: गरियाबंद में खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कामेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर और रितिक सिन्हा के नेतृत्व में के सैकडों की संख्या में युवा कंग्रेसी शामिल हुए रायपुर रोड से देवांगन की स्वागत रैली निकाली गई, आबिद ढेबर के साथ ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। देवांगन के नगर आगमन पर पूरे नगर में स्वागत और बधाई के फ्लैक्स और होर्डिंग लगाए गए। जगह जगह स्वागत द्वार बनाकर विशाल रैली निकाल भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाडों की थाप पर थिरके। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हुजूम व सैकडों कार्यकर्ता लकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये गिरीश देवांगन ने बधाई देए हुए कहा कि इतना अभूतपूर्व स्वागत समारोह कांग्रेस के उत्साह को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:- कोरदा में हुआ विहिप बजरंगदल की कार्यकारिणी का गठन, ग्रामीणों ने धर्मांतरण रोकने का लिया संकल्प

देवांगन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुए रूबरू

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मेहनत करें सभी से संवाद करें और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये जिले की दोनों विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरायें। मुखमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं आम जनता के साथ ज़िले का हर कांग्रेसी बखूबी जानता है श्री देवांगन ने कहा उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की सेवा में लगा दिया है वे कांग्रेस के एक सिपाही है और लोगों की सेवा करना ही उनका कर्तव्य है, अभूतपूर्व स्वागत पर आबिद ढेबर और रितिक सिन्हा के साथ कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसकी सार्थकता तब होगी जब सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस के लिये कार्य करें। आबिद ढेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा ने माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। (Girish Dewangan Gariaband Daura)

कांग्रेस पार्टी एक समर्पित और संघर्षशील पार्टी है: गिरीश देवांगन

खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवागन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक समर्पित और संघर्षशील पार्टी है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर की तारीफ़ में कहा वे आबिद को वर्षों से जानते है और कांग्रेस पार्टी के प्रति ईमानदारी से वर्षों से अपने कार्य का निर्वहन कर रहे है साथ ही उन्हें संगठन शक्ति को मजबूत करने और संघर्ष करते रहने की बात कही आबिद ढेबर गरियाबंद कांग्रेस पार्टी के मजबूत और आधार स्तंभ है और इनके द्वारा पार्टी के प्रति किए गए कार्यो की समाज हित में किए गए कार्यों की चर्चा राजधानी तक होती है साथ ही देवांगन ने उनके कार्यकताओं की तारीफ की।और सभी युवाओं को राजीव मितान क्लब से जुड़ने को कहा। (Girish Dewangan Gariaband Daura)

ब्लॉक कांग्रेस कामेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर ने कहा कि गिरीश देवांगन का नगर आगमन से एक बार फिर सभी कांग्रेश पार्टी के युवाओं में जोश ला दिया है देवांगन हमेशा से ही युवाओं के प्रेरणा श्रोत रहे है उनका ख़ास लगाव रहा है वे काम करने में विश्वास रखने वालों में से है उनके प्रोत्साहन से मेरे सभी युवा साथियों में एक ऊर्जा का संचार होता है उनकी कही गई हर बात सीखने वाली रहती है, उनसे मिलकर मुझे और मेरे साथ जुड़े सभी कार्यकर्ताओं में एक उत्साह मिलता है। (Girish Dewangan Gariaband Daura)

ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर वार्ड नंबर 15 पार्षद ऋतिक सिन्हा, निरंजन प्रधान, अवनीश तिवारी, शफीक खान, अहसन मेमन, लोकेश सिन्हा, भोला सिन्हा, पुनीत नेताम, प्रशांत राठौर, यमन ठाकुर, दनेंद्र चौहान, संतोष ध्रुव, यशवंत निर्मलकर, दीपक निषाद, राजू निषाद, चीनू ठकुर, संतोष सिन्हा, चंदन तारक, अरबाज़ खान, आनिस मेमेन, विनीत देवांगन, आयुष कन्नोजे, शुभम पांडेय, हनूँ खान, गिरीश रात्रे, अनमोल तिवारी, दीपेश सोनी, गोलू पटेल, भजन माँझी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button