Girl blackmail case Durg : ब्लॉक करने पर युवती को ब्लैकमेल, खुद को बताया डिप्टी कलेक्टर, 1 लाख की डिमांड, दो गिरफ्तार

Girl blackmail case Durg : दुर्ग: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती से संबंध तोड़ने पर युवक ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किराए की कार में डिप्टी कलेक्टर का बोर्ड लगाया और 1 लाख रुपए की डिमांड की। विरोध करने पर धमकी दी कि वो परिजनों को अफेयर की जानकारी देगा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें :- Drug trafficking arrest : नशीली टेबलेट बेचते 4 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग में ग्राहक की तलाश कर रहे थे, 319 टैबलेट, स्कूटी और मोबाइल जब्त
क्या है पूरा मामला?
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि 29 मई को पीड़ित युवती ने अंजोरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वैभव भारती नाम का युवक पिछले 3 सालों से उसका परिचित था, लेकिन अब उसने उससे सभी रिश्ते खत्म कर लिए हैं और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है। (Girl blackmail case Durg)
इसके बावजूद वैभव उसे इंस्टाग्राम पर जुड़े उसके अन्य दोस्तों को अश्लील मैसेज भेजकर बदनाम कर रहा था। 29 मई को जब युवती कॉलेज के बाहर दोस्तों संग खड़ी थी, तभी कार से आरोपी वैभव और प्रियम जैन पहुंचे। कार के आगे “डिप्टी कलेक्टर” लिखा बोर्ड लगा था। उन्होंने युवती से ₹1 लाख की मांग की। (Girl blackmail case Durg)
धमकी और ब्लैकमेलिंग
रकम देने से मना करने पर आरोपियों ने परिजनों को अफेयर की जानकारी देने और जान से मारने की धमकी दी। युवती के मना करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तारियां और कार्रवाई
पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर 30 मई को दोनों को रायपुर भागते समय दुर्ग बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। कार को शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे छिपाकर खड़ा किया गया था। (Girl blackmail case Durg)
पुलिस ने कार, मोबाइल और नकली डिप्टी कलेक्टर बोर्ड जब्त किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- वैभव भारती गोस्वामी उर्फ दाऊ (21): निवासी कोंडागांव, वर्तमान पता – शंकर नगर, रायपुर
- प्रियम जैन (24): निवासी नुआपाड़ा (ओडिशा), वर्तमान पता – शंकर नगर, रायपुर



