Google Analytics —— Meta Pixel

Excise raid in Bhilai : भिलाई के बार में आबकारी विभाग का छापा, 737 बोतल अवैध शराब जब्त, लूज बॉटल से मिलावट की आशंका

Excise raid in Bhilai : आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमनिया बार में छापामार कार्रवाई करते हुए 737 बोतल (61 पेटी 5 नग) अवैध शराब जब्त की है। टीम को मौके से लूज बॉटल भी मिलीं, जिनसे शराब में मिलावट की आशंका जताई गई है।

छापे का नेतृत्व सहायक आयुक्त नवीन प्रताप सिंह तोमर ने किया। बार के पास FL-3C लाइसेंस है, जिसके तहत केवल आबकारी विभाग से आबंटित शराब ही बेची जा सकती है। हालांकि, मौके से जब्त की गई शराब विभाग द्वारा इस बार को आवंटित नहीं थी। (Excise raid in Bhilai)

यह भी पढ़ें : – Girl blackmail case Durg : ब्लॉक करने पर युवती को ब्लैकमेल, खुद को बताया डिप्टी कलेक्टर, 1 लाख की डिमांड, दो गिरफ्तार

बार में मिली जब्त शराब का विवरण:

  • मैक डॉवेल नंबर 1 व्हिस्की – 696 बोतल
  • ओल्ड मॉन्क रम – 24 बोतल
  • जैकब क्रीक रेड वाइन – 1 बोतल
  • रॉयल स्टैग डीलक्स – 4 बोतल
  • मैजिक मोमेंट प्लेन – 8 बोतल
  • रॉयल चैलेंज व्हिस्की – 4 बोतल

टीम ने शराब के साथ एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बोतलों की सील लगी थी, लेकिन ढक्कन ढीले पाए गए, जिससे मिलावट कर परोसने की आशंका है। (Excise raid in Bhilai)

रिसाली शराब दुकान में भी मिली अनियमितता

उड़नदस्ता टीम ने रिसाली स्थित विदेशी मदिरा दुकान में भी छापा मारा, जहां 6 पेटी शराब बार को आबंटित स्टॉक पाई गई, जो कि नियमों के खिलाफ है। यहां निम्न शराब जब्त की गई: (Excise raid in Bhilai)

  • मैक डॉवेल नंबर 1 व्हिस्की – 3 पेटी (36 नग)
  • रॉयल चैलेंज व्हिस्की – 3 पेटी (36 नग)

पुलिस ने इन सभी मामलों में अवैध स्टॉकिंग, अनुचित स्थानांतरण और मिलावट की आशंका को लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : – Drug trafficking arrest : नशीली टेबलेट बेचते 4 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग में ग्राहक की तलाश कर रहे थे, 319 टैबलेट, स्कूटी और मोबाइल जब्त

Back to top button
error: Content is protected !!