Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, सिग्नल पर भीख मांगने वाली बच्ची को किया किडनैप, फिर दिया वारदात को अंजाम

Girl Raped in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 8 साल की बच्ची को किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने बच्ची को खाना खिलाने का झांसा देकर कार में बैठाया और फिर VIP रोड इलाके में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची तेलीबांधा इलाके के सिग्नल पर पैसे मांगकर अपना और परिवार का गुजर-बसर करती थी। बुधवार रात करीब 9.30 बजे वह अपनी एक सहेली और अन्य बच्चों के साथ सिग्नल पर मौजूद थी। इसी दौरान कार में सवार आरोपी नवीन (21) वहां पहुंचा।

यह भी पढ़ें:- झूठे दहेज आरोप में फंसे पति को मिला न्याय, पति-पत्नी के रिश्ते का 15 साल बाद अंत

आरोपी ने दोनों बच्चियों को खाना खिलाने का लालच दिया और कार में बैठा लिया। इसके बाद वह उन्हें ललित महल की ओर ले गया। रास्ते में आरोपी ने पीड़िता की सहेली को खाने का सामान लाने के बहाने ललित महल के पास उतार दिया और कार लेकर आगे निकल गया। इसके बाद सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन घबरा गए। उन्होंने तत्काल तेलीबांधा थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीसीयू और तेलीबांधा पुलिस की टीम सक्रिय हुई और इलाके के CCTV कैमरों की जांच शुरू की गई। पुलिस ने पूरी रात आरोपी की तलाश की और CCTV फुटेज के आधार पर गुरुवार तड़के करीब 3-4 बजे आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। 

दो हफ्ते पहले भी हुई थी बच्ची से दरिंदगी

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी नवीन सोनी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी ट्रेवल एजेंसी में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रायपुर में नाबालिगों के खिलाफ अपराध का यह पहला मामला नहीं है। करीब दो हफ्ते पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 65 साल के आरोपी अब्दुल अंसारी ने अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया था। (Girl Raped in Raipur)

आरोपी के मकान-दुकान पर चला है बुलडोजर

पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले जाता था और उसके साथ गलत काम करता था। 12 जनवरी को बच्ची दर्द से कराहती हुई जमीन पर लेटी मिली। जब चाची ने उससे दर्द का कारण पूछा, तब बच्ची ने पूरी आपबीती बताई। बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया था। साथ ही बाद में उसके मकान और दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। (Girl Raped in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!