अजब-गजब: छात्रा के लिए शिक्षिका ने बदलवाया जेंडर, फिर कर ली शादी

Girl Turned Boy: राजस्थान में अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां के भरतपुर में छात्रा से शादी करने के लिए एक शिक्षिका ने सर्जरी कराकर जेंडर बदला है। आरव कुंतल ने बताया कि मैंने बहुत पहले ही सोचा था कि मुझे जेंडर बदलने के लिए सर्जरी करानी थी। दिसंबर 2019 में मेरी पहली सर्जरी हुई थी। वहीं आरव से शादी के बाद कल्पना ने कहा कि मैं इनको शुरू से ही प्यार करती थी। ये सर्जरी नहीं भी कराते तो मैं इनसे शादी कर लेती। जब ये सर्जरी कराने जा रहे थे तब भी मैं इनके साथ गई थी।

यह भी पढ़ें:- कई उच्च पदों पर रहने वाले लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन आज, PM ने दी बधाई

बता दें कि भरतपुर जिले के डीग के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षक मीरा कुंतल जो जेंडर चेंज कराने के बाद अब आरव यानी लड़का बन गई हैं, जिसे पड़ोसी और मुहल्लेवालों से लेकर रिश्तेदार तक आरव कुंतल के नाम से ही बुलाते हैं। मीरा पैदा तो लड़की के रूप में हुई थी, लेकिन उसके हाव-भाव लड़कों जैसे थे। उसका पहनावा भी लड़कों जैसा ही था। मीरा ने भी अपनी पहचान बदलने का निश्चय किया और अपना जेंडर चेंज कराने के लिए दिल्ली के एक हॉस्पिटल से संपर्क साधा। (Girl Turned Boy) 

वहीं 25 दिसंबर 2019 से जेंडर चेंज की सर्जरी शुरू हुई और 2021 तक चली। सर्जरी जब पूरी हुई तो मीरा आरव बन गई। इन तीन साल के दौरान मीरा की स्टूडेंट कल्पना ने उसका भरपूर साथ दिया। उसका पूरा ख्याल रखा। इसी दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। जेंडर चेंज कराने के बाद प्यार और ज्यादा बढ़ गया। दोनों ने अपने इस रिश्ते को नाम देने का फैसला लिया। हाल ही में 4 नवंबर को कल्पना और आरव शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने जन्म-जन्म तक एकदूसरे का साथ देने का वादा ले लिया। साथ ही हमेशा साथ देने का वादा किया है। (Girl Turned Boy)

आरव के पिता वीर सिंह का कहना है कि मीरा उनकी चार बेटियों में सबसे छोटी थी। बचपन से ही उसका स्वभाव अन्य बहनों से अलग था। मीरा नेशनल लेवल की प्लेयर रही है। हॉकी और क्रिकेट दोनों में हाथ आजमा चुकी है। नगला मोती विद्यालय में शारीरिक शिक्षक है। मीरा यानी आरव ने अपनी नई पहचान हासिल की है। आरव को अब उसकी बहनें भी भाई जैसा प्यार देती हैं और उसे राखी बांधती हैं। परिवार में सभी बहुत खुश है। (Girl Turned Boy)

Related Articles

Back to top button