Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Godhan Nyay Yojana: गोमूत्र की खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक – हितेन्द्र ठाकुर

Godhan Nyay Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोमूत्र खरीदी किये जाने की घोषणा का बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है। जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि गोमूत्र खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक है। जिस प्रकार से गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana) में गोबर की खरीदी कर के छत्तीसगढ़ ने देश में एक नया आयाम गढ़ा है। वैसे ही गोमूत्र खरीदी से भी नवाचार का नया अध्याय लिखा जायेगा। गोवंश के संरक्षण और जैविक कृषि तथा खेती को रसायनिक कीटनाशकों से बचाने के लिये गोमूत्र का प्रयोग क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

गोमूत्र का आयुर्वेद में भी बड़ा महत्व है। अनेकों असहाय रोगों के ईलाज में भी गोमूत्र कारगर औषधि के साबित हुई है। गोमूत्र की खरीदी हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी इसमें चरवाहों गोपालकों को किसानों को अतिरिक्त आमदनी का जरिया भी बनेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने आगे कहा कि, गोधन न्याय योजना में दो रु किलो में गोबर खरीदी कर पशुपालकों को गोबर बिनने वालो के साथ महिला स्व-सहायता समूह भी जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही है। छत्तीसगढ़ मॉडल की गोधन न्याय योजना पूरे देश में छुट्टा आवारा पशुओं के सड़को में खेत खलिहानों में घूमने से रोकने का सबसे बड़ी योजना बनकर उभरी है। स्वयं प्रधानमंत्री जी भी अपने भाषणों में यूपी में छुट्टा पशुओ की समस्या के लिए योजना बनाने की घोषणा कर अप्रत्यक्ष रूप से छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना की चर्चा की है।

गोमूत्र से बने कीटनाशकों के इस्तेमाल खेती-किसानी में होने से कृषि लागत मूल्य में कमी आयेगी। कृषि जमीन की ऊर्वरा शक्ति बढ़ेगी। रासायनिक खादों कीटनाशको पर निर्भरता खत्म होगी।जिलाध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ मॉडल किसानों, गरीबों के साथ ही ग्रामीण एवं शहरी आबादी को भा रहा है।

छत्तीसगढ़ मॉडल छत्तीसगढ़ की जनता का कल्याण कर रहा है। छत्तीसगढ़ मॉडल को पूरे देश में लागू करने में संकोच नहीं करना चाहिए। संघीय ढांचे में किसी राज्य की उत्तम योजनाओं का लाभ सारे देश की जनता को मिले तो इसमें कोई राजनीति नहीं होना चाहिए। भाजपा के नेता अपनी संकुचित मानसिकता से बाहर निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं तथा सर्वहारा वर्ग के हित में छत्तीसगढ़ मॉडल को देश में लागू करने मोदी सरकार से मांग करें तो उनके छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल और देश में सात साल किये गए पाप कुछ हद तक धुल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- good morning balodabazar: फिटनेस के लिए बच्चों के संग कलेक्टर ने जमकर दौड़ लगाया, गुडमॉर्निंग बलौदाबाजार में जूम्बा, योगा एवं खेलों की रही धूम

Back to top button
error: Content is protected !!