Google Analytics —— Meta Pixel

शराब पीकर जाते हैं गुरुद्वारे, मां को भी किया टॉर्चर, सीएम भगवंत की बेटी ने लगाये गंभीर आरोप

CM Bhagwant Mann’s Daughter Video : आजतक जो लोगों ने सुना वो सिर्फ सीएम साहब के मुंह से हमारे बारे में सुना। इस वजह से जो कुछ हमें सुनना पड़ा ,झेलना पड़ा और देखना पड़ा इसको मैं बता नहीं सकती। आजतक हम चुप रहे, मेरी मां चुप रहीं है। मुझे लगता है इन्होंने समझा कि हमारी चुप्पी हमारी कमजोरी है। इन्हें ये नहीं पता कि हमारे चुप रहने की वजह से आज वो इतने बड़े ओहदे पर बैठे हैं। पहली बात में करना चाहती हूं, मिस्टर मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत मान प्रेग्नेंट हैं। वो तीसरी बार बाप बनने जा रहे हैं।

ये बात हमें लोगों से पता चली है। ये उन्होंने हमें खुद बताना जरूरी नहीं समझा। अपने बेटे दिलशान को ये बताना उन्होंने जरूरी नहीं समझा। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि आपके जो दो बच्चें हैं, मैं 23 साल की हूं और मेरा भाई 19 साल का होने वाला है। अपने बच्चों को आपने भुला के उनकी जिम्मेदारी नहीं ली। अब आप एक और बच्चे को दुनिया में लाने जा रहे हों।

यह भी पढ़े :- पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले- ये फैसला सिर्फ कानूनी नहीं, आशा की किरण है

इसके पीछे क्या कारण है। ये आरोप सीएम भगवंत की बेटी सीरत ने उन पर लगाए हैं। सोशल मीडिया पर सीरत का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर कई गंभीर आरोप लगाए। बीजेपी और अकाली दल ने इस वीडियो को शेयर कर भगवंत मान से कई सवाल पूछे हैं। (CM Bhagwant Mann’s Daughter Video)

बेटे को सीएम हाउस से निकाला
भगवंत मान की बेटी सीरत ने आरोप लगाया कि उनका भाई दिलशान पिछले साल में दो बार मान साहब से मिलने गया। वो उनके साथ समय बिताना चाहता था। लेकिन इन्होंने उन्हें सीएम हाउस में नहीं आने दिया। दोनों बार जब वो गया तो बहुत कुछ हुआ। वो हमारे फैमिली फ्रेंड्स के साथ वहां पर रहा। एक दिन उसे सीएम हाउस आने दिया गया। मगर उसे रात को बाहर निकाल दिया। उन्होंने अपने बेटे को बाहर निकाल दिया। सीरत ने कहा कि जो शख्स अपने बच्चों की जिम्मेदारी नहीं उठा सकता, वो पंजाब के लोगों की जिम्मेदारी कैसे उठा पाएगा। जो हमने अपनी जिंदगी में देखा, यहीं वो पंजाब के लोगों के साथ कर रहे हैं।

शराब पीकर चले जाते हैं गुरुद्वारे

सीरत यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता ने तलाक का कारण बताया था कि उनकी पत्नी चाहती थी कि वो राजनीति में न आएं। तलाक के कई कारण थे। मगर ये बात मेरी मां बताएंगी जब वो इसके लिए तैयार हो जाएंगी। मगर कुछ कारण मैं बता देती हूं। शराब पीना, इमोशन और फिजिकल प्रताड़ना, झूठ बोलने की आदत और इमोशन ब्लैकमेल। शराब पीकर आज भी ये कभी विधानसभा चले जाते हैं। कभी गुरुद्वारे चले जाते हैं। शराब पीकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। एक नेता जिसके पीछे कई लोग आस लगाए बैठे हो आप उन्हीं की इज्जत नहीं करते हो। मुझे नहीं पता मान साहब को ये किस तरह की आदत है। (CM Bhagwant Mann’s Daughter Video)

Back to top button
error: Content is protected !!