अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका, इतने में मिल रहा 10 ग्राम सोना

Gold Latest Price: देश में सोना के कीमतों में गिरावट देखी गई है। दरअसल, भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव की स्थिति के चलते ग्राहकों में निराशा है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो बिल्कुल भी देर न करें। अभी आप सस्ते में सोना खरीदकर पैसे बचा सकते हैं। इसकी वजह ये है कि सोना अपने ऊंचे स्तर से 1 हजार 600 रुपए के आसपास रिकॉर्ड हो रहा है। सराफा से जुड़े जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने के रेट में काफी तेजी आ सकती है। ऐसे में अभी खरीदारी का सुनहरा अवसर है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल पर राज्य सरकार ने लगाया एस्मा

सोने का ताजा भाव 60096 रुपए हो गया। इसके अलावा 59601 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को चांदी 442 रुपये की तेजी के साथ 71904 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 60096 रुपए महंगा हुआ। इसके साथ ही 23 कैरेट 59856 रुपये प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही 22 कैरेट 55047 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा 18 कैरेट 45072 रुपए प्रति दस ग्राम पर रिकॉर्ड हुआ।  (Gold Latest Price)

वहीं 14 कैरेट सोने की कीमत 35,156 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जानकारों के मुताबिक अगर जल्द सोना नहीं खरीदा तो पछताना पड़ेगा। बता दें कि देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है, जिसके लिए लोगों में खरीदारी के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी आप भी खरीदारी करके पैसे बचा सकते हैं। अगर आप भारतीय सराफा बाजार में सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले आप घर बैठे रेट की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। SMS के जरिए आप दरों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।  (Gold Latest Price)

सबसे शुद्ध होता है 24 कैरेट का सोना

24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बहुत मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।  (Gold Latest Price)

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। बता दें कि दिए गए सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।  (Gold Latest Price)

Related Articles

Back to top button