Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित 

Golfer Shivani Soni: अंबिकापुर की प्रतिभाशाली गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी के रूप में शिवानी को ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ की ओर सम्मानित किया गया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें:- मन की बात में PM नरेंद्र मोदी ने सराहा छत्तीसगढ़ का ब्लैकबक संरक्षण मॉडल, विलुप्ति से वापसी की कहानी, 200 के करीब पहुंची संख्या

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि जब बेटियां अपनी मेहनत और प्रतिभा से सफलता के नए आयाम स्थापित करती हैं तो पूरा समाज गर्व महसूस करता है। शिवानी सोनी की उपलब्धि न सिर्फ युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा का वैश्विक मंच पर सशक्त प्रमाण भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। 

मंत्री अग्रवाल के प्रति व्यक्त किया आभार 

गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी ने भी मंत्री अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना गर्व की बात है और वह आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी। शिवानी की इस उपलब्धि से अंबिकापुर समेत पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है और यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। (Golfer Shivani Soni)

Back to top button
error: Content is protected !!