Google Analytics —— Meta Pixel

अनियंत्रित होकर पलटी राज्य परिवहन महामंडल की बस, हादसे में 12 लोगों की मौत

Gondia Bus Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में भीषण हादसा हुआ है, जहां बिंद्रावन टोला गांव के पास राज्य परिवहन की शिवशाही बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 18 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोंदिया पुलिस के मुताबिक 10 यात्रियों की हालत गंभीर है। दरअसल, राज्य परिवहन की बस भंडारा से गोदिंया जा रही थी। इस बीच गोंदिया से 30 किलोमीटर पहले खजरी गांव के पास हादसे का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में पाइप लाइन से किचन तक पहुंचेगी गैस, अब प्राकृतिक गैस से घरों में जलेगा चूल्हा

जानकारी के मुताबिक एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे की रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं घटना को लेकर महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। बता दें कि महाराष्ट्र में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। (Gondia Bus Accident)

CM विष्णुदेव साय ने की बैठक

इधर, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रदेश के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के उपायों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग समेत वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा-यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए। (Gondia Bus Accident)

CM साय ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य में तेजी लाने, जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए निर्माणाधीन ट्रामा स्टेबलाइजेशन यूनिट्स का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद की पाठ्यपुस्तकों में सड़क यातायात नियमों से संबंधित अध्याय पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। (Gondia Bus Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!