धान खरीदी को लेकर सरकार की नीति और नियत ठीक नहीं: PCC चीफ दीपक बैज
Baij on Paddy Purchase: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 14 नवंबर से जारी है, जिसे लेकर कई तरह की शिकायतें आ रही है। इस बीच कांग्रेस धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर जिला स्तर पर निगरानी कमेटी गठित करेगी। कमेटी के सदस्य किसानों के बीच जाकर रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपे जाएंगे। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश स्तर पर धान खरीदी में किसानों को हो रही दिक्कतों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाए जाएगी।
यह भी पढ़ें:- अनियंत्रित होकर पलटी राज्य परिवहन महामंडल की बस, हादसे में 12 लोगों की मौत
बैज ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार की नीति और नियत ठीक नहीं है। भाजपा ने किसानों से झूठा वादा किया। हमारी सरकार के दौरान का बकाया चौथे किश्त की रकम किसानों को नहीं दिया गया। अभी 70 प्रतिशत से ज्यादा धान खरीदी केंद्रों का हाल ये है कि वहां 21 क्विंटल धान की खरीदी प्रति एकड़ नहीं हो रही है। कहीं 10 तो कहीं 12 तो कहीं 14 क्विंटल धान खरीदी हो रही है। बहुत से किसानों को 15 दिनों में भी धान की राशि नहीं मिली है। 2300 कुछ रुपए ही कुछ किसानों के खाते में गए हैं। जबकि भाजपा ने 3100 का वादा किया था। (Baij on Paddy Purchase)
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने किया पलटवार
PCC चीफ ने कहा कि बढ़े हुए समर्थन मूल्य की राशि जोड़कर 3200 से ज्यादा किसानों के खाते में आने चाहिए। बारदाने की किल्लत है। राइस मिलर्स कस्टम मिलिंग के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में बड़े घोटाले की आशंका है। हालांकि इसे लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर कोई अव्यवस्था नहीं है। किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे। किसानों का पूरा धान खरीदा जाएगा। अफवाह और गलत बातें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कांग्रेस धान खरीदी को लेकर कांग्रेस पर लगातार सवाल उठा रही है। (Baij on Paddy Purchase)



