Google Analytics —— Meta Pixel

Good Governance Festival : धमतरी में सुशासन तिहार का समापन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 213 करोड़ रुपये की सौगातें

Good Governance Festival : प्रदेशभर में 54 दिनों से चल रहे सुशासन तिहार का आज धमतरी जिले में समापन हुआ। रिमझिम बारिश के बीच आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमजन की समस्याओं से सीधे रूबरू होते हुए 213 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने हाईटेक बस स्टैंड, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, 1 से 20 जून के बीच अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी 23 ट्रेनें

समाधान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवेदनों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को सामग्री वितरित की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और कमल के फूलों के हार से मुख्यमंत्री का जोशीला स्वागत किया। (Good Governance Festival)

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं:

  • हाईटेक बस स्टैंड – ₹18 करोड़
  • सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम – ₹10.50 करोड़
  • सिहावा चौक से कोलियारी तक फोरलेन सड़क (5 किमी) – ₹69 करोड़
  • रत्नाबंधा से मुजगहन तक फोरलेन सड़क – ₹56 करोड़
  • धमतरी-नगरी मुख्य मार्ग नवीनीकरण – ₹60 करोड़
  • “सुशासन का मतलब है अच्छा शासन” – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सुशासन तिहार’ प्रदेश की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक जन-आंदोलन है। इस अभियान के तीन चरणों के तहत आवेदन संग्रह, कार्यवाही और समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। अब तक 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 95% का समाधान किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार की अनदेखी के चलते वंचित रह गए 18 लाख परिवारों को अब प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। हाल ही में बिलासपुर और अंबिकापुर में लाखों हितग्राहियों को गृहप्रवेश कराया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष 15,000 और विशेष जनजातियों के लिए 32,000 अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए गए हैं। (Good Governance Festival)

महतारी वंदन योजना और अन्य लाभ

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख माताओं को लाभ मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छूटे हुए नामों को भी जल्द ही योजना से जोड़ा जाएगा। तीर्थ यात्रा और रामलला दर्शन योजनाओं के माध्यम से भी बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है। (Good Governance Festival)

मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों से योजनाओं का फीडबैक लिया। श्रीमती सुधा मारकंडे, संतोषी हिरवानी, वेदप्रकाश साहू और श्री घनाराम रजवाड़े ने योजनाओं से मिले लाभ साझा किए। कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!