एक मजबूत भारत को आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ वैश्विक रूप से जुड़ा होना चाहिए: राज्यपाल

Governor Deka on Youth: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘कल्पनाएं: बेहतर भारत की’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने NIT, IIT और IIM के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि आप सभी देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं। इन संस्थानों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की शिक्षा दी जा रही है। देश में एआई मशीन लर्निंग, ग्रीन हाईड्रोजन जैसी नवीन तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए हम संकल्पित: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्यपाल डेका ने कहा कि एक मजबूत भारत को आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ वैश्विक रूप से जुड़ा होना चाहिए। नवाचार और उद्यमिता की एक मजबूत संस्कृति को बढ़ावा देकर इस विजन को साकार किया जा सकता है। टिकाऊ कृषि के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाकर, आदिवासी उद्यमिता को बढ़ावा देकर और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे में निवेश करके, छत्तीसगढ़ समावेशी और सतत विकास का एक प्रकाश स्तंभ बन सकता है। हमारे युवा कल के निर्माता हैं। उन्हें ऐसे कौशल से परिपूर्ण किया जाना चाहिए, जो पारंपरिक ज्ञान को अत्याधुनिक तकनीकों के साथ एकीकृत करते हैं। (Governor Deka on Youth)

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

राज्यपाल ने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रम और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना एक लचीली अर्थव्यवस्था और एकजुट समाज की नींव रखेगा। हमारे युवाओं को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए उद्योग-संबंधी शिक्षा और अग्रणी अनुसंधान संस्थानों को बढ़ावा देना होगा। उपराष्ट्रति ने कहा कि भारत जब 2047 में अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब यह एक सशक्त और विकसित भारत का सपना केवल लक्ष्य नहीं बल्कि सुनिश्चित गंतव्य बन चुका होगा। कार्यक्रम में उपराष्ट्रति की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़, डिप्टी CM विजय शर्मा, केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, NIT, IIT और IIM के डायरेक्टर, प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। (Governor Deka on Youth)

Back to top button
error: Content is protected !!