Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यपाल डेका का छत्तीसगढ़ को टी.बी. मुक्त बनाने का आह्वान: सघन प्रयास और निःक्षय मित्र बढ़ाने के निर्देश

Prime Minister TB Free India Campaign : राज्यपाल रमेन डेका ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान (Prime Minister TB Free India Campaign)  के तहत छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025-26 तक टी.बी. से मुक्त राज्य बनाने के लिए सघन प्रयास के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े :- Jashpur cyber crime : फेसबुक पर नैंसी प्रिया नाम से आईडी बनाकर लड़कियों को भेजता था अश्लील मैसेज, आरोपी गिरफ्तार

आज यहां राजभवन में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला को उक्ताशय के निर्देश देते हुए कहा कि टी बी के गंभीर मरीजों की समुचित चिकित्सा की व्यवस्था करें। जो टी.बी. मरीज बीच में ही दवा का सेवन बंद कर देते है उन मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें दवा का पूर्ण कोर्स करने हेतु जागरूक किया जाए। टी.बी. मरीजों को योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करें जिससे रोग के प्रति उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। 

यह भी पढ़े :- “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड” योजना के तहत 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्य

डेका ने टी.बी. मरीजों को पर्याप्त पोषण आहार मिले इसके लिए अधिक से अधिक निःक्षय मित्र बनाने के निर्देश भी दिए।  बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (Prime Minister TB Free India Campaign)

Back to top button
error: Content is protected !!