Google Analytics —— Meta Pixel

Jashpur cyber crime : फेसबुक पर नैंसी प्रिया नाम से आईडी बनाकर लड़कियों को भेजता था अश्लील मैसेज, आरोपी गिरफ्तार

Jashpur cyber crime : सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज और धमकियां देने का मामला सामने आया है। आरोपी कांसाबेल निवासी रोहित मिंज (24) ने फेसबुक पर ‘नैंसी प्रिया’ नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर कई लड़कियों को निशाना बनाया। आरोपी ने नाबालिग लड़की और उसकी बहन की फोटो भी इस फेक आईडी पर अपलोड कर दी थी।

पीड़िता ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में 17 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक अनजान नंबर से उसे बार-बार कॉल कर अश्लील बातें की जा रही थीं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर भी उसे बदनाम करने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें :- Kasdol MLA controversy : सांसद प्रतिनिधि को पहले सम्मान देने पर भड़के कांग्रेस विधायक संदीप साहू, बोले- टीचर होकर इतना भी नहीं जानते कौन बड़ा होता है!

शिकायत के बाद पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त जांच में पता चला कि यह फर्जी फेसबुक आईडी रोहित मिंज द्वारा बनाई गई थी। आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर उसे हिरासत में लिया गया। उसके पास से मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया, जिससे आपत्तिजनक चैट और फर्जी अकाउंट चलाने के प्रमाण मिले। (Jashpur cyber crime)

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि उसने जानबूझकर यह फेक प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को परेशान किया। आरोपी के खिलाफ BNS (भारतीय दंड संहिता), POCSO (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम) और IT एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। (Jashpur cyber crime)

SSP बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के साइबर अपराधों को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल या किसी भी तरह की धमकी मिलने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। (Jashpur cyber crime)

Back to top button
error: Content is protected !!