GST Collections in February 2025 : फरवरी में भर गया सरकार का खजाना, 9.1% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन

GST Collections in February 2025 : फरवरी के महीने में जीएसटी कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। इस साल फरवरी में जीएसटी संग्रह 1,83, 646 करोड़ रहा है जो पिछले साल के समान महीने के मुकाबले 9.1 प्रतिशत अधिक है। जीएसटी संग्रह में लगातार बढ़ोतरी वस्तुओं में बिक्री में वृद्धि को दर्शाता है, जो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं।
यह भी पढ़े :- Ind vs NZ Champions Trophy 2025 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला आज, किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड आंकड़े
चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक जीएसटी संग्रह में गत वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.4 प्रतिशत का इजाफा रहा। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 का कुल जीएसटी संग्रह 20,12,720 करोड़ रुपए (GST Collections in February 2025) रहा।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी में जीएसटी संग्रह में एसजीएसटी की हिस्सेदारी 43,704 करोड़, सीजीएसटी की 35,204 करोड़ तो आईजीएसटी की हिस्सेदारी 90,870 करोड़ रुपए रही है। सेस के मद में 13,868 करोड़ रुपए वसूले गए हैं।
जीएसटी संग्रह के आंकड़े
केंद्रीय जीएसटी (CGST): 35,204 करोड़ रुपये
राज्य जीएसटी (SGST): 43,704 करोड़ रुपये
एकीकृत जीएसटी (IGST): 90,870 करोड़ रुपये
मुआवजा उपकर: 13,868 करोड़ रुपये
फरवरी में 20,889 करोड़ के रिफंड जारी
फरवरी 2025 में कुल 20,889 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो सालाना आधार पर 17.3% अधिक हैं. नतीजतन, शुद्ध जीएसटी संग्रह 8.1% की वृद्धि के साथ 1.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि फरवरी 2024 में यह 1.50 लाख करोड़ रुपये था। (GST Collections in February 2025)
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
ईवाई के टैक्स पार्टनर सौरभ अग्रवाल के अनुसार, जीएसटी संग्रह के मजबूत आंकड़े यह दर्शाते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रही है.
केपीएमजी के अप्रत्यक्ष कर प्रमुख अभिषेक जैन ने कहा कि घरेलू आपूर्ति पर जीएसटी संग्रह में 10.2% की वृद्धि और कुल मिलाकर 9.1% की बढ़ोतरी चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था के संभावित पुनरुद्धार का संकेत देती है.
डेलॉयट इंडिया के पार्टनर एमएस मणि ने बताया कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे प्रमुख विनिर्माण और उपभोक्ता राज्यों में जीएसटी संग्रह 10-20% तक बढ़ा है, जिससे घरेलू बाजार की मजबूती झलकती है.
जीएसटी संग्रह में यह सकारात्मक वृद्धि देश की मजबूत अर्थव्यवस्था, बढ़ती खपत और व्यापार गतिविधियों में सुधार का संकेत देती है, जो आने वाले महीनों में और अधिक स्थिरता की उम्मीद पैदा करती है.



