तोते और संरक्षित पक्षियों को कैद में रखना पड़ेगा महंगा, खरीद-बिक्री पर होगी कार्रवाई

Guidelines Regarding Parrots: तोते और दूसरे संरक्षित पक्षियों को कैद में रखने, उनकी खरीदी-बिक्री या घर में पालन करने के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 में संशोधन करते हुए मई 2022 में पक्षियों की कैद, खरीद-फरोख्त और पालन पर सख्त कदम उठाए हैं। इस अधिनियम के तहत किसी भी पक्षी, विशेष रूप से तोते और अन्य अनुसूचित पक्षियों को कैद में रखना एक दंडनीय अपराध माना गया है। अपराधियों के लिए तीन साल तक की कारावास और जुर्माने का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें:- रायपुर: SCERT में अनोखा आयोजन, अधिकारी और प्राध्यापक बने छात्र, पढ़ें पूरी खबर
सभी नागरिकों को सूचित किया गया है कि जिनके पास कोई भी संरक्षित पक्षी या वन्यजीव है, वे उन्हें तुरंत संबंधित अधिकारियों को सौंपें। इस काम के लिए अब्दुल वहीद खान उप वनमंडलाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं, जिनका मोबाइल नंबर +91-98266-30266 है। इसके अलावा पक्षियों को निकटतम सरकारी चिड़ियाघर में भी सौंपा जा सकता है। स्वस्थ पक्षियों को जिन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सकता है, तुरंत छोड़ने की सलाह दी गई है। पक्षियों और वन्यजीवों की खरीद-फरोख्त या घरेलू पालन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (Guidelines Regarding Parrots)
7 दिन का अल्टीमेटम
अगर किसी को इस संबंध में जानकारी है तो वह टोल फ्री नंबर 1800-233-7000 पर सूचित कर सकते हैं। वहीं बिलासपुर DFO ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने सभी पक्षियों को पिंजरे से निकालकर कानन पेंडारी जू प्रबंधन को सौंपने को कहा है। जानकारी के मुताबिक तय समय सीमा पूरी होने के बाद वन विभाग की टीम लोगों के घरों में जाएगी और पक्षी पालने की शिकायत मिलने पर छापेमारी करेगी। आदेश के बाद भी पक्षियों को पिंजरे में कैद रखने पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आदेश जारी होने के बाद अब सख्ती बरतने की तैयारी है। वनकर्मियों और अधिकारी से लेकर उड़नदस्ता को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्रवाई करने को कहा है। (Guidelines Regarding Parrots)



