Google Analytics —— Meta Pixel

गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि आज, मंत्री सिंहदेव ने ये तस्वीर शेयर कर किया याद

रायपुर। छत्तीसगढ़

भारतीय लेखक और भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर की आज पुण्यतिथि है। 7 अगस्त 1947 को इस महान हस्ती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 में कोलकाता में हुआ था। टैगोर ने आठ साल की उम्र में अपनी पहली कविता लिखी, 16 साल की उम्र में उन्होंने कहानियां और नाटक लिखना शुरू कर दिया था।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – “जहां मन भय रहित हो और मस्तक ऊँचा हो” गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। जैसा उन्होंने कल्पना की थी, देश स्वतंत्रता के स्वर्ग में जागेगा।

रविंद्रनाथ टैगोर ने अपनी जिंदगी में अलग-अलग विषयों पर कविताएं, उपन्यास, कहानी संग्रह और कई लेख लिखे। टैगोर को संगीत से भी बहुत प्यार था। इसलिए उन्होंने हजारों की तादाद में गीत भी लिखे। उनके ज़रिए लिखे गए दो गीत आज भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान हैं। रवींद्रनाथ टैगोर के इन्हीं कार्यों के चलते उन्हें साल 1913 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

Back to top button
error: Content is protected !!