Trending

Hadtal khatma: छत्तीसगढ़ में अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल ख़त्म, पढ़ें पूरी ख़बर

Hadtal khatma: छत्तीसगढ़ से जुडी हुई बड़ी खबर सामने आई हैं। छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों का 12 दिन से चल रही हड़ताल आज ख़त्म हो गया। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे की मध्यस्थता बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारीगण विगत 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। फेडरेशन की मांगो पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी गई हैं।  

छत्तीसगढ़ प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन बीते 12 दिनों से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में कामकाज बहुत प्रभावित हो रहा था। आज प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने सीएम भूपेश बघेल से कर्मचारियों को लेकर चर्चा की है जिसके बाद सीएम ने उनकी मांगों पर विचार करने और सम्मान जनक बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया है। अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के मांगो पर सहमति बन गई हैं।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ मंत्री से मुलाकात के बाद हड़ताल ख़त्म (Hadtal khatma) करने की घोषणा की गई। अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के दो सूत्रीय मांगो पर सहमति बन गई हैं। बता दें, शासकीय कर्मचारियों के हड़ताल से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील को स्वीकार करते हुए हड़ताल खत्म कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Pradhan Mantri Kisan Nidhi: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की पहल

नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को 106 करोड़ 28 लाख की सौगात 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी में 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपए के 54 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 52 करोड़ 16 लाख 8 हजार रूपए के 42 कार्यों का भूमि पूजन एवं 54 करोड़ 11 लाख 87 हजार रूपए के 12 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया।

Related Articles

Back to top button