सोशल मीडिया में हमर बोरे बासी की मची धूम, बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने खाया बासी

Hamar Bore Baasi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर सभी वर्ग के लोगों ने बोरे-बासी खाकर श्रम का उत्सव मनाया। इस बोरे-बासी तिहार पर लोगों ने बोरे-बासी खाते हुए तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस दौरान लोगों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता के चलते हैशटैग #HamarBoreBaasi दूसरे नंबर पर ट्रेंड करता रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की पंक्तियां सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा- बासी के गुण कहुँ कहाँ तक, इसे न टालो हाँसी में। गजब विटामिन भरे हुए हैं, छत्तीसगढ़ के बासी में।।

यह भी पढ़ें:- Bore-Basi Tihar: बोरे-बासी तिहार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के साथ लिया बोरे-बासी का स्वाद

मजदूर दिवस के मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा बल, पुलिस के जवान छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री, विधायकों ने भी बोरे-बासी के सेवन किया। इस मामले में छत्तीसगढ़ की जनता भी पीछे नहीं रही, उन्होंने भी अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए, श्रमिकों और किसानों के सम्मान में बोरे-बासी का सेवन किया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने बोरे-बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया। (Hamar Bore Baasi)

गृह, जेल, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन और धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। उन्होंने बोरे बासी के साथ पारंपरिक तौर पर खाए जाने वाली पाताल चटनी, प्याज और बड़ी का भी स्वाद लिया। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। कर्नाटक प्रवास में गए मंत्री लखमा ने हुबली में बोरे बासी के साथ आमा चटनी, पाताल चटनी, लहसुन चटनी, हरी मिर्च और प्याज का भी स्वाद लिया। (Hamar Bore Baasi)

 

प्रदेश के श्रम, नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भी अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर श्रमिकों का मान बढ़ाने अपने निवास पर बोरे-बासी खाया। खेल और युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भी बोरे बासी के साथ पारंपरिक तौर पर खाए जाने वाली पाताल चटनी, प्याज और बड़ी का स्वाद लिया। छत्तीसगढ़ में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अति विशिष्टजनों और लोक कलाकार ने बोरे-बासी तिहार में शामिल होकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संस्कृति विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के गढ़कलेवा में बोरे-बासी तिहार का आयोजन किया गया। (Hamar Bore Baasi)

अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर महासमुंद जिले में बोरे-बासी तिहार मनाया गया। इस त्यौहार में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमिकों के साथ सामूहिक रूप से हिस्सा लेकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संसदीय सचिव और विधायक विनोद चंद्राकर कर ने कहा कि राज्य और देश के नवनिर्माण में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने निवास पर ही बोरे-बासी का स्वाद लिया। श्रमिकों के सम्मान में छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में बोरे बासी खाकर श्रमिक दिवस मनाया गया।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले के दर्री में श्रमिकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में चटनी अचार, के साथ बोरे-बासी का स्वाद लिया। इस अवसर पर नगरनिगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, नगरनिगम कोरबा के सभापति श्याम सुंदर सोनी और सपना चौहान समेत सुरेंद्र प्रताप जायसवाल उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक चेच भाजी, खेड़ा की सब्जी, आम के अचार और प्याज के साथ बोरे-बासी का स्वाद लिया। (Hamar Bore Baasi)

Related Articles

Back to top button