छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में बारिश की संभावना, ओले गिरने का भी अलर्ट जारी

Rain Alert in India: देश के अलग-अलग राज्यों के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच 14 राज्यों में रविवार से शुरू हुआ बारिश का दौर आज (8 अप्रैल) भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। वहीं केरल, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में लू चलने का असर रहेगा। इन राज्यों का मौजूदा तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें:- PCC चीफ दीपक बैज ने PM मोदी से पूछे ये तीन सवाल, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि रविवार को सबसे ज्यादा 44.5 डिग्री तापमान आंध्र प्रदेश के नंदयाल में रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा 9 से 12 अप्रैल के बीच केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश हो सकती है। IMD मौसम के पूर्वानुमान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर रहा है। आने वाले सालों में पूर्वानुमान में सुधार के लिए इसे अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा। (Rain Alert in India)

बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज

समुद्र से आ रही नमी के कारण छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों में गर्मी कम हो गई है। अधिकतम तापमान एक ही दिन में करीब छह डिग्री तक नीचे चला गया है। यही नहीं अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे कुछ दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा। राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस वजह से सभी जगहों पर दिन का तापमान ज्यादातर जगहों पर 35 डिग्री या उससे नीचे पहुंच गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार कम है। मौसम बदलने से पहले यहां पारा 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था। (Rain Alert in India)

बीमारियों के बढ़ने का खतरा

एक ही दिन में तापमान 6 डिग्री तक गिर गया। बिलासपुर में 30.4 डिग्री रहा। यह नार्मल से 9 डिग्री कम है। अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में तापमान में सबसे ज्यादा गिरवाट दर्ज की गई है। राजनांदगांव और बस्तर में दिन का तापमान ज्यादा नहीं बदला। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं। वहीं दो दिन बाद तेज अंधड़ चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। मौसम में आए बदलाव से बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों एहतियात बरतने की जरुरत है। (Rain Alert in India)

Related Articles

Back to top button