Google Analytics —— Meta Pixel

एक बार फिर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए हरमीत सिंह होरा, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में शहरी और गैर-शहरी जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में अग्रणी नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के संचालक मण्डल का चुनाव छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के अनुसार विधिवत संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर हरमीत सिंह होरा पुनः निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़े :- हादसे से हौसले तक: गरियाबंद के जितेन्द्र ने पैरा एथलेटिक्स में रचा इतिहास, 1 गोल्ड और 2 सिल्वर जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरमीत सिंह होरा लगातार 7वीं बार अध्यक्ष बने हैं। संचालक मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें अपना अध्यक्ष चुना और इस कार्यकाल के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने भी हरमीत सिंह होरा को पुन: अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

नागरिक सहकारी बैंक
नागरिक सहकारी बैंक

हरमीत सिंह होरा ने कहा कि वे बैंक के माध्यम से समाज के जरूरतमंदों को और बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!