शुरुआती रुझानों में जम्मू-कश्मीर में BJP को झटका, हरियाणा में कांटे की टक्कर

Haryana Jammu Counting: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में जम्मू-कश्मीर में BJP को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। हालांकि हरियाणा में कांटे की टक्कर दिख रही है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि आज दिन भर हमें लड्डू और जलेबी खाने को मिलेगी, प्रधानमंत्री मोदी को भी जलेबी भेजने वाले हैं। हमें पूरा भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में हम बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता और डूरू निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हरियाणा में तो 6 महीने पहले से पता था कि कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत होगी, क्योंकि भाजपा ने वहां बहुत ही नाकाम सरकार चलाई।
यह भी पढ़ें:- क्या जेल में बंद 167 लोगों को फांसी दिलाना चाहती है सरकार: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी वही हाल है। भाजपा शासन के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी थी, उसी को देखते हुए हमने गठबंधन किया था और आज मुझे लगता है कि गठबंधन अपने आप 50 का जादुई आंकड़ा पार करेगा। भाजपा के जो दावे थे कि वे 50 पार करेंगे वह हालत आज नहीं है। महिलाएं, युवा, किसान सब भाजपा के खिलाफ हैं, इसलिए उनके दावे अलग है, लेकिन हम मानकर चल रहे हैं कि गठबंधन (नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। पहले से ही हमारा मत था कि जो भी भाजपा की विचारधारा के खिलाफ लड़ना चाहते हैं वे आए और एक साझा मंच पर लड़ें। तब कुछ आए और कुछ नहीं, लेकिन अब फिर एक मौका है… सब वरिष्ठ नेताओं को जम्मू-कश्मीर के हित के लिए राजनीति करनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत ओहदे आदि के लिए। (Haryana Jammu Counting)
DP उम्मीदवार मीर ने किया जीत का दावा
उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने फिर से विश्वास जताया है तो उसका सकारात्मक रूप से उपयोग होना चाहिए। PDP उम्मीदवार मीर मोहम्मद फ़याज़ ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम जीतेंगे। मैं सभी को चुनाव में बड़े उत्साह के साथ भाग लेने के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि जीत हमारी होगी। अवामी इत्तेहाद पार्टी के प्रमुख शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणामों पर कहा कि मेरा विजन कश्मीर के लिए ये है कि मेरे सपनों का कश्मीर बनें जहां शांति हो, सब मिलकर रहें, लोगों की सुनीं जाए। हमने अपनी कैंपेन चलाई। इन्हें साढ़े पांच साल मिले हमें कैंपेन के लिए 10-12 दिन मिले। लोगों का फैसला स्वीकार होगा। लोगों के फैसले का सम्मान किया जाएगा। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि मुझे लगता है कि जनता चाहे जो नतीजे दें यह बात स्पष्ट है कि यह EVM, भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं की जीत है। (Haryana Jammu Counting)
EVM को दोष नहीं देंगे: पूनावाला
पूनावाला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जो लोग एग्जिट पोल देखकर जश्न मना रहे थे वह एग्जेक्ट पोल देखकर EVM को दोष नहीं देंगे। हरियाणा में 2 बार हमारी सरकार बन चुकी है और तीसरी बार बनने जा रही है… दोनों ही जगह भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, यह दर्शाता है कि भाजपा के कार्यों पर किस तरह लोगों ने विश्वास जताया है। भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमें पूरा भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा सरकार बनाएगी और हरियाणा में हम 40-42 सीटें जीतेंगे। नतीजे जो भी हों, भाजपा ऐसी पार्टी है, जो लोकतंत्र को सलाम करती है और उसे स्वीकार करती है। हम दूसरी पार्टियों की तरह नहीं हैं, जो हारने पर EVM को दोष देंगे, जो भी नतीजे होंगे हम उन्हें स्वीकार करेंगे। अभी जो रिपोर्ट मिल रही है उसके मुताबिक हम 1-2 घंटे में जरूर जीतेंगे। (Haryana Jammu Counting)



