Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, 57 लाख का माल जप्त

रायपुर। कबीरनगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय हेरोइन (चिट्टा) सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिये नशे की सप्लाई करते थे।

यह भी पढ़े :- Mahtari Sadan : महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम, 166 महतारी सदन को मंजूरी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी खुदरा कीमत लगभग 57 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही 5 मोबाइल फोन और 1 दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है।

जांच में सामने आया कि पंजाब का तस्कर मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू को माल उपलब्ध कराता था। इसके बाद वह अपने डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी, भूषण शर्मा और अन्य सहयोगियों के जरिए सप्लाई करवाता था।

मामले में कबीरनगर थाना और कोतवाली थाना में क्रमशः अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  • कबीरनगर प्रकरण (Crime No. 183/25):
  • मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू (30 वर्ष)
  • विजय मोटवानी उर्फ अमन (23 वर्ष)
  • दिव्या जैन (24 वर्ष)
  • नितिन पटेल (19 वर्ष)
  • जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी (25 वर्ष)
  • कोतवाली प्रकरण (Crime No. 165/25):
  • भूषण शर्मा उर्फ सूरज (30 वर्ष)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!