History-Sheeter Arrest News : हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर करोड़ों की बरामदगी, नोट गिनने की मशीन, हथियार और लग्जरी गाड़ियां जब्त

History-Sheeter Arrest News : रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर से करोड़ों रुपये का माल जब्त किया है। आरोपित फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। तोमर पर प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। वारदात के बाद से पुलिस उसे खोज रही थी, इसी दौरान उसके भाटागांव स्थित मकान पर सर्च वारंट लेकर दबिश दी गई।
यह भी पढ़ें :- World Environment Day : पर्यावरण संरक्षण में मिसाल बनी पीपला वेलफेयर फाउंडेशन
छानबीन के दौरान पुलिस को मकान से 35 लाख रुपये नकद, 734 ग्राम सोना, 125 ग्राम चांदी, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा जैसी महंगी गाड़ियां, नोट गिनने की मशीन, दो हथियार (पिस्टल और रिवॉल्वर) और जिंदा कारतूस बरामद हुए। साथ ही घर से सीपीयू, लैपटॉप, आईपैड, चेक बुक, एटीएम कार्ड, डीवीआर, जमीन से जुड़े दस्तावेज, हिसाब-किताब की रजिस्टर और ई-स्टाम्प भी मिले। (History-Sheeter Arrest News)
रोहित तोमर पर पहले से 9 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सूदखोरी, ब्लैकमेल, मारपीट और अवैध वसूली जैसे मामलों में जेल जा चुका है। बताया गया कि तोमर 10 प्रतिशत ब्याज दर पर रकम देता था और पैसा न लौटाने पर धमकी देता था। वह खुद को “गोल्डन मैन” के नाम से प्रचारित करता था और कई कार्यक्रमों में अपने गैंग के साथ दिखता था। (History-Sheeter Arrest News)
एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड में उसका नाम सामने आया था। पुलिस ने तब उसे सिर आधा मुंडवाकर जुलूस में घुमाया था। अब मिले हथियारों और नकदी के आधार पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में नया मामला दर्ज किया गया है। (History-Sheeter Arrest News)
यह भी पढ़ें :- RCB Victory Parade : आरसीबी की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 की मौत, 50 से अधिक घायल
यह भी पढ़ें :- Rashifal 5 June 2025: आज गुरुवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल



