Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Girl Suicide Case : रायपुर में युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका, सिर फटने से मौके पर मौत

Raipur Girl Suicide Case : राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की एक साईं ड्रीम सोसाइटी में रहने वाली 27 वर्षीय जसविंदर कौर ने 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे की है। जसविंदर मूल रूप से भिलाई के डबरापारा की रहने वाली थी और रायपुर में अपनी सहेली के साथ किराए के फ्लैट में रह रही थी।

यह भी पढ़ें :- History-Sheeter Arrest News : हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर करोड़ों की बरामदगी, नोट गिनने की मशीन, हथियार और लग्जरी गाड़ियां जब्त

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय जसविंदर की रूममेट फ्लैट में ही थी। युवती अचानक बिना कुछ बताए छत पर गई और कुछ देर टहलने के बाद छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गिरने की तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग दौड़ पड़े। खून से लथपथ हालत में उसे देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। (Raipur Girl Suicide Case)

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि जसविंदर का अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को संदेह है कि उसी विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। (Raipur Girl Suicide Case)

जसविंदर पहले मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करती थी, लेकिन कुछ समय से बेरोजगार थी। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और मां विशाखापट्टनम में रहती हैं। पुलिस ने मां को घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स, चैट्स और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि की जा सके। (Raipur Girl Suicide Case)

यह भी पढ़ें :- World Environment Day : पर्यावरण संरक्षण में मिसाल बनी पीपला वेलफेयर फाउंडेशन

Back to top button
error: Content is protected !!