Hockey Olympics: भारत ने लगातार दूसरी बार हॉकी में जीता ब्रॉन्ज, स्पेन को 2-1 से हराया
Hockey bronze medal: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक का ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। स्पेन को 2-1 से हराकर कप्तान हरमनप्रीत सिंह की टीम ने कमाल कर दिया। तोक्यो में हुए पिछले ओलंपिक खेलों में भी भारत ने कांस्य पदक ही अपने नाम किया था।
यह भी पढ़े :- UPI Tax Payment Limit : आरबीआई ने UPI को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब 5 लाख तक कर सकेंगे पेमेंट, पढ़े पूरी खबर
भारत के लिए हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में गोल दागे। इस तरह 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में बैक टू बैक मेडल आया है। इससे पहले 1968 मैक्सिको ओलंपिक और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इस तरह मौजूदा ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या चार हो चुकी है। इससे पहले सेमीफाइनल में जर्मनी ने भारत को हराकर 60 साल बाद गोल्ड मेडल जीतने का ख्वाब तोड़ा था।
पहले क्वार्टर में नहीं हुआ गोल
भारत और स्पेन के बीच पहले क्वार्टर में जोरदार टक्कर हुई. दोनों टीमों ने एकदूसरे पर हमले किए लेकिन गोल कोई नहीं कर सका. आखिरकार पहला क्वार्टर 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ है.
स्पेन ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर दागा पहला गोल
स्पेन ने मैच का पहला गोल किया. स्पेनिश टीम को दूसरे क्वार्टर के 12वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक मिला. स्पेन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और गोल करके भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली. स्पेन की ओर से मार्को मिरालेस ने गोल किया.
भारत ने दूसरे क्वार्टर में दागा गोल
भारत ने दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में बराबरी का गोल दागा. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोलकर भारत को बराबरी दिलाई. जब हॉफ टाइम हुआ तो स्कोर 1-1 से बराबर था.
भारत 2-1 से आगे हुआ
भारत ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में गोल कर मैच में बढ़त बना ली. भारत ने यह गोल भी पेनाल्टी कॉर्नर से किया. एक बार फिर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया. भारत ने 33वें मिनट में गोल दागा.
भारत ने लीड लेने के बाद मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी. टीम इंडिया भले ही और गोल नहीं कर सकी, लेकिन उसने स्पेन को भी गोल नहीं करने दिया. स्पेन ने समय निकलता देख आखिरी तीन मिनट में अपने अपने गोलकीपर को भी बाहर भेज दिया. उसने इसके बाद ऑलआउट अटैक किया. एक समय तो भारतीय हॉफ में स्पेन के 11 खिलाड़ी नजर आ रहे थे. लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने स्पेन को बराबरी का कोई मौका नहीं दिया.



