Google Analytics —— Meta Pixel

देश को अर्बन नक्सल ने भी नुकसान पहुंचाया है: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Home Minister Shah Interview: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत की आतंरिक सुरक्षा चुनौतियों में 3 हॉटस्पॉट थे- पूर्वोतर भारत, वामपंथी उग्रवादी क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर। 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब से उन्होंने इन तीनों क्षेत्रों में समानांतर काम किए। सरकार के प्रयास से कुल हिंसक घटनाओं में 60% की कमी आई है। साथ ही कुल मृत्यु में 71% की कमी आई है।

यह भी पढ़ें:- दुष्कर्म जैसे मामलों में समय पर न्याय नहीं मिलता तो लोगों का न्यायिक प्रक्रिया से भरोसा उठ जाता है: राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई नक्सलवाद से है, जो गरीबी, विकास के साधनों का अभाव और अवसरों की कमी को अपना अस्त्र बनाकर युवाओं को हिंसा के रास्ते पर ले जाते थे। हमारी यह रणनीति आज सकारात्मक परिणाम लेकर आ रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि मार्च 2026 से पहले देश पूरी तरह से वामपंथी उग्रवाद से मुक्त होने वाला है। पूर्वोतर में पिछले 10 सालों में शांति के 10 महत्वपूर्ण समझौते हुए और पूर्वोतर में अधिकतर जगहों से अफस्पा (AFSPA) को हटा दिया गया है। (Home Minister Shah Interview)

आतंकवाद के फलने-फूलने के रास्ते बंद: शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद क्षेत्रों में 11,461 किलोमीटर से ज्यादा सड़क बनाई गई। 955 नई बैंक शाखाएं, 833 ATM और 4903 डाकघर खोले गए, जिससे पहली बार वहां के लोगों के जीवन में विकास उनके घर तक पहुंचा है, जो कभी दूर-दूर तक दिखा नहीं पड़ता था। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर हमने आतंकवाद के फलने-फूलने के रास्ते बंद किए। इस कारण वहां साल 2023 से रिकॉर्ड 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए और 33 साल बाद सिनेमा हॉल खुले। (Home Minister Shah Interview)

जम्मू एकमात्र शहर है, जहां IIT, IIM और एम्स: शाह 

शाह ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से आज जम्मू-कश्मीर में IIT, IIM, एम्स जैसे संस्थान खुले हैं और विकास की नई बयार आई है। आज जम्मू भारत का एकमात्र शहर है, जहां IIT, IIM और एम्स हैं। आर्टिकल 370 की समाप्ति कर मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर के विकास के सारे बंद रास्ते खोल दिए और प्रदेश को आतंकवाद और पत्थरबाजी से दूर ले जाकर शांति और संभावनाओं के द्वार पर ला खड़ा किया है। (Home Minister Shah Interview)

गृहमंत्री शाह ने की साय सरकार की तारीफ

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार शपथ लेते ही एक्शन मोड में आ गई। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जोड़ी ने एक के बाद एक जनकल्याणकारी काम शुरू कर दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना को कांग्रेस की राज्य सरकार ने रोककर रखा था, उसे भाजपा सरकार ने आते ही शुरू किया और 18 लाख परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किए। मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और उनके पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त कर रही है। (Home Minister Shah Interview)

अर्बन नक्सल ने देश को नुकसान पहुंचाया: शाह

अमित शाह ने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों ने नए-नए इनोवेटिव तरीकों से नक्सलियों को घेरा। जम्मू-कश्मीर अब शांति की राह पर आगे बढ़ रहा है। बीते 10 सालों में आतंकी घटनाओं में 69% की कमी आई है, नागरिकों की मृत्यु में 80% की कमी और सुरक्षाबलों की मृत्यु में भी 44% की कमी आई है। यही विकास के कार्य इन चुनावों में हमारे कैंपेन का आधार होंगे और हम निश्चित रूप से वहां सरकार बनाएंगे। आज PM मोदी की रणनीति के कारण, चाहे मध्य प्रदेश का चंदामेटा गांव हो या छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छह गांव हो, यहां के लोगों ने 40 सालों में पहली बार आम चुनाव में मतदान किया। यह सुरक्षा बलों और लोकतंत्र की एक बड़ी जीत है। देश को जितना नुकसान इन हथियारबंद नक्सलियों ने पहुंचाया है, उतना ही नुकसान अर्बन नक्सल ने भी पहुंचाया है। (Home Minister Shah Interview)

Back to top button
error: Content is protected !!