Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलवाद देश के विकास और शांति का सबसे बड़ा दुश्मन: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Home Minister Shah Meeting: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नक्सलवाद देश के विकास और शांति का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसने असंख्य लोगों का भविष्य अंधकार मय कर दिया। मोदी सरकार रुथलेस अप्रोच के साथ नक्सलवाद के पूरे इकोसिस्टम को नष्ट कर रही है। PM मोदी ने केंद्र के साथ-साथ राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों को बिना किसी भेदभाव के सशक्त बनाकर नक्सलमुक्त भारत के निर्माण का मजबूत स्तंभ बनाया है। राज्य सरकारों के साथ मजबूत तालमेल बनाते हुए मोदी सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद की पूर्ण समाप्ति के लिए कटिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर की चर्चा

गृहमंत्री शाह ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में विकास अगर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है तो नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त करना होगा और मोदी सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। करोड़ों लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने और IED से लाखों लोगों का जीवन तबाह करने वाला नक्सलवाद मानवाधिकार का सबसे बड़ा हनन करता है। अंधकार की जगह संवैधानिक अधिकार, हिंसा की जगह विकास, जीरो टॉलरेंस की नीति और जनकल्याण की योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित कर मोदी सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। (Home Minister Shah Meeting)

उन्होंने कहा कि अगर समाज अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है तो नक्सलवाद को समाप्त करना बहुत जरुरी है। सभी राज्यों के साझा प्रयास से वामपंथी, अंधकार की जगह हमारे संविधान से जुड़ रहे हैं। नक्सली अब हिंसक विचारधारा को छोड़कर विकास और विश्वास से जुड़कर नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। 2014 से 2024 के बीच नक्सली घटनाओं का ग्राफ घटा है। टॉप 14 नक्सली लीडर को न्यूट्रलाइज किया गया है और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीन तक पहुंच रहा है। वामपंथी उग्रवाद की लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। मैं बड़े विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि 2026 मार्च तक सभी संबंधित राज्यों के सहयोग से भारत दशकों पुरानी इस नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जाएगा। (Home Minister Shah Meeting)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जो नक्सली युवा आज भी हथियार लेकर नक्सलवाद की प्रवृत्ति में लिप्त है, उनसे मेरी विनती है कि हथियार छोड़कर मुख्यधारा में आइए। सभी राज्यों ने आपके पुनर्वसन की योजनाएं तैयार की हैं उसका फायदा लीजिए और देश के विकास में अपना योगदान दीजिए। हिंसा प्रभावित गांव तक 100% सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम शुरू हुआ, जिसके कारण गांव में स्कूल, सस्ती दवाइयों की दुकान, सस्ते अनाज की दुकान और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंची। कई गांव ऐसे भी थे, जिन्होंने जनरल इलेक्शन में 30 साल बाद वोटिंग की। छत्तीसगढ़ की सफलता हम सभी के लिए उत्साह की प्रेरण लेकर आई है। (Home Minister Shah Meeting)

शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ हथियार के ऑपरेशन नहीं चलाए गए, बल्कि नक्सलवाद से प्रभावित सभी जिलों के अंदर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने विकास का नया अभियान भी चलाया है। PM मोदी ने 2 अक्टूबर को झारखंड की भूमि से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 15 हजार से ज्यादा गांव और लगभग 1.5 करोड़ की आबादी में सुविधाओं के लिए और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सुविधाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। यह साबित हो चुका है कि नक्सलवाद आदिवासी क्षेत्रों के विकास के बीच में सबसे बड़ा रोड़ा है और संपूर्ण मानवता का दुश्मन है। ह्यूमन राइट का सबसे बड़ा हनन किसी एक गतिविधि से होता है तो वह नक्सलवाद है। (Home Minister Shah Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!