आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से खत्म करना हमारा लक्ष्य: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Home Minister Shah Meeting: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। गृहमंत्री शाह ने एक दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक अहम समीक्षा बैठक की थी, जिसमें थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, और केंद्रीय गृह सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था।
यह भी पढ़ें:- Amit Shah CG Visit: आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, स्मृति महोत्सव में होंगे शामिल
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के निरंतर और समन्वित प्रयासों के कारण जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद का इकोसिस्टम काफी कमजोर हो गया है। गृहमंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को जीरो इंफिल्ट्रेशन का लक्ष्य रखकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ और आतंकवाद पर रुथलेस एप्रोच के साथ और कठोर कार्रवाई करें। आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से खत्म करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। (Home Minister Shah Meeting)

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नार्को नेटवर्क से घुसपैठ और आतंकियों को अपनी गतिविधियां चलाने में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नार्कोटिक्स के व्यापार से प्राप्त पैसे से हो रही टेरर फंडिंग के खिलाफ तत्परता से कार्रवाई करने की जरूरत है।शाह ने एजेंसियों से नए आपराधिक कानूनों के मद्देनजर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) के पदों में नई नियुक्तियां करने का निर्देश दिया। आतंकवाद-मुक्त जम्मू और कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की मोदी सरकार की नीति पर बल दिया। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए तालमेल के साथ काम करना जारी रखने का निर्देश दिया। गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य के सभी मानकों में महत्वपूर्ण सुधार के लिए सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। (Home Minister Shah Meeting)



